English | हिंदी
क्या फर्क है टाटा टियागो एनआरजी और टियागो में, जानिये यहां
टियागो एनआरजी क्रॉस-हैचबैक कार है
46 Views
- Write a कमेंट

टाटा मोटर्स ने हाल ही में टियागो एनआरजी को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 5.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह रेग्यूलर टियागो का क्रॉस-हैचबैक वर्जन है। यहां हमने कई मोर्चों पर टियागो एनआरजी की तुलना रेग्यूलर टियागो से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...
वेरिएंट
रेग्यूलर टियागो पांच वेरिएंट एक्सबी, एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड में उपलब्ध है, वहीं टियागो एनआरजी केवल एक वेरिएंट में आती है।

डिजायन
- टियागो एनआरजी के दरवाजों, व्हील आर्च, टेलगेट और बंपर पर बॉडी क्लेडिंग दी गई है। इस में फॉक्स स्किड प्लेटें भी लगी हैं, जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाती है।
- टियागो एनआरजी की फ्रंट ग्रिल, छत, रियर स्पॉइलर, बाहरी शीशों और बी पिलर पर ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। इस में स्मोक्ड हैडलैंप्स और नए 14 इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील भी दिए गए हैं।
- रेग्यूलर टियागो कुल छह कलर ब्राउन, रेड, व्हाइट, ग्रे, ऑरेंज और सिल्वर में उपलब्ध है, वहीं टियागो एनआरजी को तीन कलर ऑरेंज, सिल्वर और व्हाइट में पेश किया गया है।
- केबिन का लेआउट करीब-करीब रेग्यूलर मॉडल जैसा है। टियागो एनआरजी के एसी वेंट, सेंटर कंसोल और गियर लेअर पर सिल्वर हाइलाइटर दिए हैं, जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं। रेग्यूलर टियागो में औरेंज हाइलाइटर दिए गए हैं।
- इस में अपडेट फैब्रिक सीटें, डेनिम और ऑरेंज हाइलाइटर के साथ दी गई है।
कद-काठी
टियागो एनआरजी रेग्यूलर मॉडल से 47 एमएम ज्यादा लंबी, 18 एमएम ज्यादा चौड़ी और 52 एमएम ज्यादा ऊंची है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी रेग्यूलर टियागो से 15 एमएम ज्यादा बड़ा है।
इंजन और परफॉर्मेंस
- टियागो एनआरजी में रेग्यूलर टियागो वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं।
- पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.05 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 70 पीएस और टॉर्क 140 एनएम है।
- दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं। रेग्यूलर टियागो में पेट्रोल इंजन के साथ एएमटी का विकल्प भी रखा गया है।
फीचर

- टियागो एनआरजी में ज्यादातर फीचर रेग्यूलर टियागो के टॉप वेरिएंट एक्सजेड से लिए गए हैं। नए फीचर के तौर पर इस में 5.0 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम जोड़ा गया है।
- बाकी सभी फीचर दोनों में कॉमन है, इस लिस्ट में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, मैनुअल एसी, ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑल पावर विंडो, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल बाहरी शीशे (टर्न इंडिकेटर के साथ) और कूल्ड ग्लोवबॉक्स शामिल है।
कीमत

- टियागो एनआरजी रेग्यूलर टियागो के टॉप वेरिएंट एक्सजेड से 29,000 रूपए महंगी है। टियागो एक्सजेड पेट्रोल की कीमत 5.21 लाख रूपए और एक्सजेड डीज़ल की कीमत 6.04 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। वहीं टियागो एनआरजी पेट्रोल की कीमत 5.50 लाख रूपए और एनआरजी डीज़ल की कीमत 6.32 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।
- टियागो एनआरजी में कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं।
यह भी पढें :
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














