• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो एनआरजी का स्टॉक पहुंचने लगा डीलरशिप्स पर,4 अगस्त को होगी लॉन्च

    ये रेगुलर टियागो हैचबैक का ही एक क्रॉसओवर वर्जन है जिसे 4 अगस्त 2021 के दिन लॉन्च किया जाएगा।   

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 30, 2021 13:10 ist
    info icon
    published onJul 30, 2021 13:10 IST
    last updated onJul 30, 2021 13:10 IST
    4.5K Views
    • Write a कमेंट

    • 4 अगस्त को लॉन्च होगा टाटा टियागो एनआरजी का फेसलिफ्ट मॉडल
    • हैरियर जैसे कैमो ग्रीन कलर में आएगी ये कार 
    • नई फोटोज के अनुसार रूफ और ओआरवीएम्स पर किया जाएगा ब्लैक ट्रीटमेंट साथ ही मिलेंगे नए अलॉय व्हील्स,रूफ रेल्स और बॉडी क्लैडिंग जैसे एलिमेंट्स
    • ब्लैक कलर की केबिन थीम रखी गई है ​और मिलेंगे 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एसी, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स
    • रेगुलर टियागो के मुकाबले 30,000 रुपये ज्यादा होगी टियागो एनआरजी की प्राइस 

    टाटा टियागो एनआरजी फेसलिफ्ट का स्टॉक डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो चुका है जिसकी एक फोटो वायरल हो रही है। ये रेगुलर टियागो हैचबैक का ही एक क्रॉसओवर वर्जन है जिसे 4 अगस्त 2021 के दिन लॉन्च किया जाएगा। 

    फोटोज पर गौर करें तो नई टियागो एनआरजी में बॉडी क्लैडिंग, सिल्वर स्किड प्लेट्स, रूफ और आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स (ओआरवीएम्स), नए अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स के लिए ब्लैक आउट ट्रीटमेंट जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके रियर प्रोफाइल में बूट की हाउसिंग पर ब्लैक बॉडी क्लैडिंग देखी जा सकती है जहां 'टियागो' और 'एनआरजी' की बैजिंग नजर आ रही है। इसे हैरियर केमो एडिशन की तरह नए केमो ग्रीन कलर में स्पॉट किया गया है। 

    इसके केबिन में सिल्वर एसेंट्स के साथ ऑल ब्लैक थीम दी गई है। इसकी फीचर लिस्ट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के साथ फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल एसी और एक रियर पार्किंग कैमरा शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें : टाटा अल्ट्रोज, नेक्सन और नेक्सन इलेक्ट्रिक के डार्क एडिशन हुए लॉन्च

    फेसलिफ्ट टियागो एनआरजी में स्टैंडर्ड मॉडल वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं।

    भारत में इसकी प्राइस रेगुलर मॉडल से 30,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में टाटा टियागो की प्राइस 4.99 लाख रुपए से 6.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में टियागो  का मुकाबला डैटसन गो, हुंडई सैंट्रो, मारुति सुजुकी सेलेरियो और वैगन आर से है। वहीं, टियागो एनआरजी का मुकाबला सेलेरियो एक्स से होगा।

    यह भी पढ़ें : टाटा टियागो का नया एक्सटी (ओ) वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो एनआरजी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा टियागो एनआरजी

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है