• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट और मिड साइज हैचबैक कार: फरवरी 2024 में मारुति वैगनआर, स्विफ्ट और टाटा टियागो रही टॉप पर, जानिए बाकी गाड़ियों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    हर बार की तरह ना केवल मारुति ने इस लिस्ट में टॉप किया है बल्कि इस लिस्ट में 6 मॉडल्स में से 4 तो मारुति के ही रहे हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 11, 2024 13:27 ist
    info icon
    published onMar 11, 2024 13:27 IST
    last updated onMar 11, 2024 13:27 IST
    165 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Wagon R, Hyundai Grand i10 Nios, Tata Tiago

    फरवरी 2024 का कॉम्पैक्ट और मिड साइज हैचबैक कारों का सेल्स से जुड़ा डेटा सामने आ चुका है। पिछले महीने टाटा की एक पॉपुलर हैचबैक भी टॉप 3 में रही। फरवरी 2024 की कॉम्पैक्ट और मिड साइज हैचबैक की सेल्स रिपोर्ट पर विस्तार से डालिए एक नजर:

    मॉडल्स

    फरवरी 2024

    फरवरी 2023

    जनवरी 2024

    मारुति वैगन आर

    19,412

    16,889

    17,756

    मारुति स्विफ्ट

    13,165

    18,412

    15,370

    टाटा टियागो

    6,947

    7,457

    6,482

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    4,947

    9,635

    6,865

    मारुति सेलेरियो

    3,586

    4,458

    4,406

    मारुति इग्निस

    2,110

    4,749

    2,598

    • फरवरी 2024 में मारुति वैगन आर एकबार फिर से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। 19,000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़ों के साथ वैगन आर की मासिक एवं सालाना ग्रोथ में क्रमश: 15 प्रतिशत एवं 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ। 
    • पिछले महीने मारुति ने स्विफ्ट हैचबैक की 13,000 यूनिट्स डिस्पैच की जो कि भारत की दूसरी सबसे बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार रही। इसकी मासिक बिक्री में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई तो वहीं इसकी सालाना बिक्री में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

    यह भी पढ़ें: फरवरी 2024 टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कार: मारुति वैगन आर,टाटा पंच,मारुति बलेनो समेत ये 10 कारें बिकी सबसे ज्यादा

    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस को पछाड़ते हुए टाटा टियागो तीसरे स्थान पर आई है जिसकी पिछले महीने 7000 यूनिट्स डिस्पैच हुई। हालांकि टियागो की मासिक बिक्री 7 प्रतिशत तक बढ़ी है मगर इसकी सालाना बिक्री में 500 यूनिट्स की कमी आई है। बता दें कि इस सेल्स फिगर में टियागो ईवी के बिक्री के आंकड़े भी शामिल है। 
    • फरवरी 2024 में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस चौथे स्थान पर रही है जिसकी करीब 5000 यूनिट्स बिकी। इसकी मासिक बिक्री में 2000 यूनिट्स की कमी दर्ज हुई है तो वहीं सालाना बिक्री में भी 49 प्रतिशत की कमी आई है। 

    Maruti Celerio

    • फरवरी 2024 में मारुति सेलेरियो की सेल्स को बड़ा झटका लगा है जिसकी मासिक एवं सालाना बिक्री में क्रमश: 19 एवं 20 प्रतिशत की कमी आई है। 
    • इस सूची में आखिरी पायदान पर मारुति इग्निस है जिसकी फरवरी 2024 में कुल 2000 से ज्यादा यूनिट्स ही बिकी। इसकी मासिक बिक्री में 500 यूनिट्स की गिरावट आई है तो वहीं सालाना बिक्री में 56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है