• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो का नया एक्सटी (ओ) वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    टाटा ने टियागो कार का नया एक्सटी (ओ) वेरिएंट लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट इस कार के मिड वेरिएंट एक्सटी पर बेस्ड है। यहां देखें एक्सटी और एक्सटी (ओ) वेरिएंट की प्राइस में अंतर :- 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 29, 2021 14:23 ist
    info icon
    published onJun 28, 2021 18:03 IST
    last updated onJun 29, 2021 14:23 IST
    502 Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा टियागो एक्सटी (ओ) वेरिएंट की प्राइस 5.47 लाख रुपये है जो मिड वेरिएंट एक्सटी से 15000 रुपये कम है।
    • इसके नए वेरिएंट को बेस एक्सई और मिड वेरिएंट एक्सटी के बीच में पोज़िशन किया गया है।
    • इस हैचबैक के एक्सटी (ओ) वेरिएंट में चार स्पीकर, कीलैस एंट्री और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • टाटा टियागो एक्सटी (ओ) वेरिएंट में भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। लेकिन, इसमें इंजन के साथ केवल 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स ही मिलता है।
    • भारत में टाटा टियागो की प्राइस 4.99 लाख रुपये से 6.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    टाटा ने टियागो कार का नया एक्सटी (ओ) वेरिएंट लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट इस कार के मिड वेरिएंट एक्सटी पर बेस्ड है। यहां देखें एक्सटी और एक्सटी (ओ) वेरिएंट की प्राइस में अंतर :-

    एक्सटी (ओ) की प्राइस 

    एक्सटी की प्राइस 

    अंतर 

    5.47 लाख रुपये 

    5.62 लाख रुपये 

    - 15,000 रुपये 

    इसका नया एक्सटी (ओ) वेरिएंट एक्सटी वेरिएंट के मुकाबले 15000 रुपये ज्यादा किफायती है। इसे टियागो लाइनअप में बेस वेरिएंट एक्सई से ऊपर और एक्सटी वेरिएंट से नीचे पोज़िशन किया गया है।

    टाटा टियागो एक्सटी (ओ) में एक्सटी वेरिएंट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं जिनमें कीलैस एंट्री, चार स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल्स शामिल हैं। वहीं, इसमें म्यूज़िक सिस्टम का अभाव है। एक्सटी (ओ) वेरिएंट में दिए गए स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स टाटा की एसेसरीज लिस्ट के चुनिंदा म्यूज़िक सिस्टम के साथ ही काम करते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को मिले दो नए अपडेट

    इस हैचबैक कार के नए वेरिएंट में भी रेगुलर टियागो वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दूसरे वेरिएंट्स की तरह ही इसमें भी इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, इसमें 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की कमी रखी गई है।

    भारत में टाटा टियागो की प्राइस 4.99 लाख से 6.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन मारुति सेलेरियो, वैगन आर, हुंडई सैंट्रो और डैटसन गो से है।

    यह भी देखें: टाटा टियागो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो 2020-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा टियागो 2020-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है