• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो ईवी Vs टियागो पेट्रोल: ऑन रोड प्राइस और रनिंग कॉस्ट कंपेरिजन

    टाटा ने भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी (tiago ev) को लॉन्च कर दिया है और इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस 8.49 लाख से 11.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। टियागो कार अब तीन पावरट्रेन ऑप्शनः पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक में उपलब्ध है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 30, 2022 14:30 ist
    info icon
    published onSep 30, 2022 14:30 IST
    last updated onSep 30, 2022 14:30 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    क्या पेट्रोल वर्जन के बजाय टियागो ईवी को लेना है फायदे का सौदा, जानेंगे यहांः

    Tata Tiago EV Vs Tata Tiago Petrol

    टाटा ने भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी को लॉन्च कर दिया है और इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस 8.49 लाख से 11.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। टियागो कार अब तीन पावरट्रेन ऑप्शनः पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक में उपलब्ध है।

    यहां हमने टियागो ईवी और टियागो पेट्रोल एएमटी का वेरिएंट वाइज ऑन रोड प्राइस कंपेरिजन किया है जो कुछ इस प्रकार हैः

    वेरिएंट्स (ऑन रोड प्राइस बैंगलुरु)

    टियागो ईवी

    टियागो पेट्रोल एएमटी

    अंतर

    एक्सई

    9.22 लाख रुपये

    -

    -

    एक्सटी 19.2केडब्ल्यूएच

    9.87 लाख रुपये

    8.19 लाख रुपये

    1.68 लाख रुपये

    एक्सटी 24केडब्ल्यूएच

    10.84 लाख रुपये

    2.65 लाख रुपये

    एक्सजेड+ 3.3किलोवॉट चार्जर

    11.81 लाख रुपये

    9 लाख रुपये

    2.81 लाख रुपये

    एक्सजेड+ 7.2किलोवॉट चार्जर

    12.36 लाख रुपये

    3.36 लाख रुपये

    एक्सजेड+ टेक लक्स 3.3किलोवॉट चार्जर

    12.36 लाख रुपये

    -

    -

    एक्सजेड+ टेक लक्स 7.7किलोवॉट चार्जर

    12.90 लाख रुपये

    -

    -

    निष्कर्ष

    • टियागो पेट्रोल में एक्सटी वेरिएंट से एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है। हालांकि यदि हम एक्सटीए और ईवी के बेस मॉडल एक्सई का कंपेरिजन करें तो इनकी प्राइस में करीब एक लाख रुपये का अंतर है।

    Tata Tiago EV

    • टियागो ईवी के एक्सटी वेरिएंट की कीमत आईसीई वेरिएंट से 2.65 लाख रुपये तक ज्यादा है। अगर आप 19.2केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वेरिएंट लेते हैं तो यह अंतर करीब 1.7 लाख रुपये का है।
    • अगर आप टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस लेते हैं तो इसके लिए 3.36 लाख रुपये ज्यादा लगेंगे।
    • टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) दो बैटरी पैक ऑप्शनः 19.2केडब्ल्यूएच और 24केडब्ल्यूएच में उपलब्ध है जिनकी सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज क्रमशः 250 किलोमीटर और 315 किलोमीटर है। टियागो इलेक्ट्रिक को डीसी फास्ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज होने में 57 मिनट लगते हैं। 7.2किलोवॉट एसी चार्जर से इसे इतना चार्ज होने में करीब तीन घंटा 30 मिनट लगते हैं। इस चार्जर से इसके छोटे बैटरी पैक को चार्ज होने में करीब 2.6 घंटा लगते हैं। 

    यह भी पढ़ें: टाटा टियागो ईवी के ये फीचर्स जल्द टिगाॅर इलेक्ट्रिक में होंगे शामिल

    रनिंग कॉस्ट

     

    टियागो ईवी

    टियागो पेट्रोल एएमटी

    बैटरी कैपेसिटी / फ्यूल टैंक कैपेसिटी

    19.2केडब्ल्यूएच

    24केडब्ल्यूएच

    35 लीटर

    माइलेज

    13.02 किलोमीटर/केडब्ल्यूएच

    13.13 किलोमीटर/केडब्ल्यूएच

    20.09 किलोमीटर प्रति लीटर (सर्टिफाइड)

    पब्लिक चार्जिंग स्टेशन कॉस्ट प्रति यूनिट / फ्यूल कॉस्ट (बैंगलुरु में)

    18 रुपये प्रति यूनिट (केडब्ल्यूएच)

    101.94 रुपये प्रति लीटर

    रेंज (सर्टिफाइड)

    250 किलोमीटर

    315 किलोमीटर

    700 किलोमीटर

    फुल चार्ज / फुल टैंक कॉस्ट

    करीब 350 रुपये

    करीब 450 रुपये

    करीब 3500 रुपये

    रनिंग कॉस्ट प्रति किलोमीटर

    1.4 रुपये प्रति किलोमीटर

    1.43 रुपये प्रति किलोमीटर

    5 रुपये

    मंथली रनिंग कॉस्ट (औसत 50 किलोमीटर डेली ड्राइव)

    2,100 रुपये

    2,145 रुपये

    7,500 रुपये

    20,000 किलोमीटर पर रनिंग कॉस्ट

    28,000 रुपये

    28,600 रुपये

    1 लाख रुपये

    हमनें बेंगलुरु प्राइस (फास्ट चार्जिंग सीसीएस-2 टाटा पावर स्टेशन) के आधार पर दोनों कारों के सर्टिफाइड माइलेज के जरिये इनकी डेली रनिंग कॉस्ट निकाली है। टियागो ईवी पर प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट करीब 1.4 रुपये है, वहीं टियागो पेट्रोल एएमटी को एक किलोमीटर चलाने पर 5 रुपये का खर्च आता है।

    Maruti Celerio Vs Tata Tiago

    यह भी पढ़ें: भारत में इलेक्ट्रिक कार

    अगर आप रोजाना औसत 50 किलोमीटर कार ड्राइव करते हैं तो टियागो ईवी पर महीने में करीब 2100 रुपये खर्च होंगे, वहीं टियागो पेट्रोल एएमटी पर इससे चौगुने से ज्यादा पैसे लगेंगे।

    यह भी पढ़ें: टाटा टियागो ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है