• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट कैमरे में फिर हुई कैद, इंटीरियर की जानकारी आई सामने

    2024 टाटा सफारी फेसलिफ्ट के केबिन में नया सेंटर कंसोल और टाटा अविनया इंस्पायर्ड 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील सेंटर डिस्प्ले के साथ दिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 27, 2023 15:00 ist
    info icon
    published onJul 27, 2023 15:00 IST
    last updated onJul 27, 2023 15:00 IST
    626 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Tata Safari spied

    • 2024 टाटा सफारी में नए सेंटर कंसोल पर नई टचस्क्रीन मिल सकती है।
    • इस एसयूवी कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 10.25-इंच टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है।
    • सुरक्षा के लिए इसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं।
    • इसमें मौजूदा सफारी वाला 2-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा।
    • 2024 टाटा सफारी में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।
    • भारत में नई टाटा सफारी की बिक्री 2024 तक शुरू हो सकती है। इस गाड़ी की शुरूआती कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। भारत में इस कार को 2024 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी का नया इंटीरियर कैमरे में पहले भी कैद हो चुका है, अब इसकी नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें हमें इसका नया सेंटर कंसोल और नई स्टीयरिंग व्हील डिज़ाइन देखने को मिली है।

    नया सेंटर कंसोल

    Tata Safari Facelift Interior

    तस्वीरों से पता चला है कि इसमें नया सेंटर कंसोल मिलेगा, जिसमें नए सेंटर एसी वेंट्स और 10.25-इंच टचस्क्रीन की पोजिशन को अपडेट किया गया है। इसके नीचे की तरफ इसमें नया क्लाइमेट कंट्रोल सेटअप दिया जा सकता है जिसमें हैप्टिक कंट्रोल्स मिल सकते हैं।

    इसमें टाटा अविन्या कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसके सेंटर पर डिस्प्ले भी मिलता है।  अनुमान है कि इस डिस्प्ले में टाटा लोगो और ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी नज़र आ सकती है। इससे पहले सामने आए स्पाय शॉट्स में खुलासा हो चुका है कि इस अपकमिंग कार में नया ड्राइव मोड सिलेक्टर दिया जाएगा, जिसमें टाटा नेक्सन ईवी मैक्स जैसा डिस्प्ले मिल सकता है। इसके पीछे की तरफ नया गियर सिलेक्टर भी नज़र आया है।

    फीचर

    Tata Safari cabin

    2024 टाटा सफारी में मौजूदा मॉडल वाले कई सारे फीचर्स मिलेंगे, जिनमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ, 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट और मिडल रो सीटें (मिडल रो सीटें केवल 6-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ उपलब्ध) शामिल होंगे।

    मौजूदा सफारी में कई एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी मिलते हैं, जिनमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं। फेसलिफ्ट सफारी एसयूवी में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं।

    इंजन

    Tata Safari engine

    नई सफारी में मौजूदा मॉडल वाला 2-लीटर डीजल इंजन (170 पीएस/350 एनएम) दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।

    2024 टाटा सफारी में नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। यह इंजन 170 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। इंजन के साथ इसमें डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है।

    कीमत व कंपेरिजन

    भारत में 2024 टाटा सफारी की कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और हुंडई अल्कज़ार से होगा।

    यह भी पढ़ेंः टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है