• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सफारी बांदीपुर एडिशन से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में उठा पर्दा

    सफारी बांदीपुर एडिशन में नई कलर थीम के साथ एक्सटीरियर व इंटीरियर में कुछ कलर्ड एलिमेंट्स दिए गए हैं, जबकि इसके मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं हुए हैं

    सोनू
    सोनू
    published on जनवरी 17, 2025 12:52 ist
    info icon
    published onJan 17, 2025 12:52 IST
    last updated onJan 17, 2025 12:52 IST
    87 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Safari Bandipur Edition Unveiled At The Bharat Mobility Global Expo 2025

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स ने कुछ नए कॉन्सेप्ट मॉडल और कुछ स्पेशल एडिशन कार को शोकेस किया है। इनमें से एक टाटा सफारी बांदीपुर एडिशन है, जिससे 2025 ऑटो एक्सपो में पर्दा उठा है। नया बांदीपुर एडिशन बंद हो चुके सफारी काजिरंगा एडिशन से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें रेगुलर सफारी वाले ही मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। यहां देखिए टाटा सफारी बांदीपुर एडिशन में क्या कुछ खास मिलता है:

    अलग क्या है?

    बंद हो चुके काजिरंगा एडिशन की तरह सफारी बांदीपुर एडिशन में टेलगेट पर सफारी बैजिंग पर ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट फेंडर पर बांदीपुर एडिशन बैजिंग भी दी गई है। इसमें ब्लैक रूफ के साथ एक नया कलर दिया गया है, जो रेगुलर सफारी में नहीं मिलेगा।

    सफारी बांदीपुर एडिशन के केबिन में अलग कलर की थीम दी गई है, जबकि रेगुलर सफारी में ड्यूल-टोन ब्लैक और व्हाइट थीम मिलती है। इसकी सीटों पर भी अलग बैज कलर थीम और हेडरेस्ट पर बांदीपुर एडिशन ब्रांडिंग दी गई है। हालांकि इसका ओवरऑल इंटीरियर डिजाइन और फीचर रेगुलर मॉडल जैसे ही हैं।

    बांदीपुर क्या है?

    बांदीपुर एक राष्ट्रीय उद्यान है जो ऊटी के पास कनार्टक के चमराजनगर जिले में स्थित है। 2018 की बाघ जनगणना के अनुसार उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के बाद देश में बांदीपुर नेशनल पार्क बाघों का दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला घर है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर ईवी का प्रोडक्शन वर्जन ऑटो एक्सपो 2025 में हुआ शोकेस

    फीचर और सेफ्टी

    जैसा कि हमनें पहले बताया इस नए एडिशन में रेगुलर सफारी वाले ही फीचर दिए गए हैं। इसके हाइलाइट फीचर में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, और वायरलेस फोन चार्जर शामिल है। इसके अलावा इसमें पावर्ड टेलगेट, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक एसी, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड रो सीटें (6 सीटर वर्जन में), एक एयर प्यूरीफायर, मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, और बोस मोड के साथ 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    टाटा सफारी में 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    2-लीटर डीजल

    पावर

    170 पीएस

    टॉर्क

    350 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    यही इंजन सफारी बांदीपुर एडिशन भी दिए गए हैं और पावर आउटपुट भी रेगुलर मॉडल के समान है।

    यह भी पढ़ें: टाटा सिएरा ऑटो एक्सपो 2025 में हुई शोकेस

    टाटा सफारी: प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा सफारी की कीमत 15.49 लाख रुपये से 26.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) के बीच है। बांदीपुर एडिशन की प्राइस रेगुलर मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। टाटा सफारी का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्कजार, और महिंद्रा एक्सयूवी700 से है।

    यह भी देखें: टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है