• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच के प्रोडक्शन मॉडल के इंटीरियर की दिखी झलक, जानिए कौनसे फीचर्स मिलेंगे इस नई कार में

    टाटा पंच को अक्टूबर के पहले सप्ताह तक लॉन्च किया जा सकता है। भारत में टाटा पंच की प्राइस 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 16, 2021 15:05 ist
    info icon
    published onSep 16, 2021 15:05 IST
    last updated onSep 16, 2021 15:05 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    • कुछ सप्ताह के भीतर लॉन्च कर दी जाएगी टाटा की ये एंट्री लेवल एसयूवी
    • टॉप मॉडल का इंटीरियर हुआ है कैमरे में कैद
    • सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स नजर आएंगे इस कार में 
    • ऑटोमैटिक एसी और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी होंगे मौजूद
    • 86 पीएस की पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है इसमें जिसके साथ दी जाएगी मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस

    टाटा पंच (tata punch) को आने वाले कुछ सप्ताह के भीतर मार्केट में लॉन्च करने तैयारियां जोरो पर है। लॉन्च से पहले इस कार के इंटीरियर की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इसका इंटीरियर और डैशबोर्ड वैसा ही नजर आ रहा है जैसा ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किए गए एचबीएक्स कॉन्सेप्ट में नजर आया था।

    पंच के केबिन को एक दमदार स्टाइलिंग दी गई है जहां डैशबोर्ड के टॉप पर 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नजर आ रहा है। इसमें बॉक्स शेप के सेंट्रल एसी वेंट्स दिए गए हैं जिन्हें प्रीमियम लुक देने के लिए ब्लू कलर के एसेंट्स का भी इस्तेमाल किया गया है। कंसोल के निचले हिस्से पर क्लाइमेट कंट्रोल और यूएसबी एवं ऑक्स के पोर्ट्स भी दिए गए हैंं। स्पॉट किया गया मॉडल टाटा पंच का टॉप मॉडल लग रहा है। 

    ये भी पढ़ें: टाटा पंच की अनऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू

    इसके अलावा इसमें अल्ट्रोज वाला सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है जिसके साथ ही एनालॉग स्पीडोमीटर और 7 इंच की डिस्प्ले भी दी गई है। पंच एसयूवी में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल भी नजर आ रहे हैं जिससे ये साबित होता है कि इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया जाएगा। 

    टाटा की इस अपकमिंग कार में अल्ट्रोज वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (86पीएस/113एनएम) दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। पंच एसयूवी में अल्ट्रोज वाला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।

    सेगमेंट में इस गाड़ी का कंपेरिजन मारुति सुजुकी इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी से होगा।

    ये भी पढ़ें:टाटा पंच माइक्रो एसयूवी में मिल सकते हैं सेगमेंट फर्स्ट टेरेन मोड, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    A
    ankur pathak
    Sep 18, 2021, 2:28:55 PM

    Very nice punch mai march mai lunga

      जवाब
      Write a Reply
      1
      P
      pramod
      Sep 17, 2021, 7:04:29 AM

      Body color AC vents do not look good.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        M
        mayank bhasin
        Sep 17, 2021, 12:31:27 AM

        Waiting for Tata punch... This Car will be Game changer

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है