• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच, नेक्सन और हैरियर में काजिरंगा एडिशन के साथ मिलेंगे कुछ नए फीचर्स

    टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी सभी एसयूवी कारों (पंच समेत) का एक लिमिटेड एडिशन उतारेगी, जिसे काजिरंगा एडिशन नाम से पेश किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इसका एक टीजर जारी किया है जिससे पता चला है कि पंच, नेक्सन और हैरियर में इस एडिशन के साथ कंपनी कुछ नए फीचर्स भी शामिल करने जा रही है।

    सोनू
    सोनू
    published on फरवरी 21, 2022 19:39 ist
    info icon
    published onFeb 21, 2022 19:39 IST
    last updated onFeb 21, 2022 19:39 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये लिमिटेड एडिशन 23 फरवरी को लॉन्च हो सकते हैं।

    • पंच में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
    • नेक्सन और हैरियर में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और एयर प्यूरीफायर दिया जाएगा।
    • एक्सटीरियर में बदलाव के तौर पर नया गोल्डन शेड, राइनो बैज और ब्लैक अलॉय व्हील दिए जाएंगे।
    • टाटा इनके पावरट्रेन में बदलाव शायद ही करेगी।
    • रेगुलर वेरिएंट्स से इनकी प्राइस थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

    टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी सभी एसयूवी कारों (पंच समेत) का एक लिमिटेड एडिशन उतारेगी, जिसे काजिरंगा एडिशन नाम से पेश किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इसका एक टीजर जारी किया है जिससे पता चला है कि पंच, नेक्सन और हैरियर में इस एडिशन के साथ कंपनी कुछ नए फीचर्स भी शामिल करने जा रही है।

    यहां देखिए किस एसयूवी में मिलेंगे कौनसे नए फीचर्सः

    • पंच: कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (क्रिएटिव आई-आरए पैक का ऑप्शनल पार्ट)
    • नेक्सन: ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एयर प्यूरीफायर और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले।
    • हैरियर: नेक्सन वाले सभी फीचर (ऑटो डिमिंग आईआरवीएम को छोड़कर)

    सफारी में ये फीचर्स गोल्ड एडिशन को लॉन्च करते वक्त शामिल हो गए थे।

    इन एसयूवी के एक्सटीरियर में होने वाले बदलाव की बात करें तो इनमें नया ग्रासलैंड बैज शेड शामिल किया जाएगा। इसके अलावा ब्लैक अलॉय व्हील और फ्रंट फेंडर पर राइनो बैजिंग हाइलाइट के तौर पर मिलेगी।

    इन स्पेशल एडिशन एसयूवी के इंटीरियर में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड लेआउट के साथ ड्यूल-टोन लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी जाएगी। टीजर में टाटा ने इनमें फंट सीट हेडरेस्ट पर राइनो का सिंबल दिया है। नेक्सन, हैरियर और सफारी के काजिरंगा एडिशन में डैशबोर्ड के सेंटर पोर्शन पर वुडन फिनिश दी गई है जबकि पंच में यहां पर बैज कलर का इस्तेमाल हुआ है।

    टाटा अपनी एसयूवी कारों के काजिरंग एडिशन में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दे सकती है जो कुछ इस प्रकार हैंः-

    • पंच - 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (86पीएस/113एनएम), 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन ऑप्शनल।
    • नेक्सन - 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (120पीएस/170एनएम) और 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल (110पीएस/260एनएम)। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड और 6-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन ऑप्शनल।
    • हैरियर और सफारी: 2.0 लीटर डीजल (170पीएस/350एनएम), 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शनल।

    सूत्रों से पता चला है कि टाटा मोटर्स इन लिमिटेड एडिशन को 23 फरवरी को लॉन्च करेगी। काजिरंगा एडिशन की प्राइस रेगुलर वेरिएंट से ज्यादा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : टाटा सफारी एडवेंचर परसोना में नया व्हाइट कलर ऑप्शन हुआ शामिल

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    ravi
    Feb 23, 2022, 7:18:00 AM

    'Kaziranga' doesn't it sound like a Sri Lankan name ! Especially, in Indian Auto Industry, vehicle names should be simple and easy to spell for people to connect .

    जवाब
    Write a Reply
    2
    A
    arijit guha
    Feb 23, 2022, 4:12:45 PM

    Kudos to your GK!!

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है