• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच के साइज की जानकारी हुई लीक, अक्टूबर में होगी लॉन्च

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कंपनी इस अपकमिंग कार को अक्टूबर में लॉन्च करेगी। इस गाड़ी से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी है। अब इसके साइज का डाटा लीक हुआ है। लीक हुई जानकारी के अनुसार यह महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी और मारुति इग्निस से लंबी होगी, वहीं इसकी प्राइस रेंज स्विफ्ट और ग्रैंड आई10 निओस के बराबर रहने की उम्मीद है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 29, 2021 10:17 ist
    info icon
    published onSep 29, 2021 10:17 IST
    last updated onSep 29, 2021 10:17 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch

    • लीक हुई जानकारी के अनुसार पंच 3840 मिलीमीटर लंबी, 1800 मिलीमीटर चौड़ी और 1635 मिलीमीटर ऊंची होगी।
    • इसका ग्राउंड क्लीयरेंस और व्हीलबेस क्रमशः 187 मिलीमीटर और 3840 मिलीमीटर होगा।
    • इस हिसाब से यह केयूवी100, इग्निस और ग्रैंड आई10 निओस से लंबी होगी और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस सेगमेंट में सबसे ज्यादा होगा।
    • इसमें 86पीएस 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कंपनी इस अपकमिंग कार को अक्टूबर में लॉन्च करेगी। इस गाड़ी से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी है। अब इसके साइज का डाटा लीक हुआ है। लीक हुई जानकारी के अनुसार यह महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी और मारुति इग्निस से लंबी होगी, वहीं इसकी प्राइस रेंज स्विफ्ट और ग्रैंड आई10 निओस के बराबर रहने की उम्मीद है।

    साइज

     

    पंच

    केयूवी100

    स्विफ्ट

    इग्निस

    ग्रैंड आई10 निओस

    व्हीलबेस

    2450 मिलीमीटर

    2385 मिलीमीटर

    2450 मिलीमीटर

    2435 मिलीमीटर

    2450 मिलीमीटर

    लंबाई

    3840 मिलीमीटर

    3700 मिलीमीटर

    3845 मिलीमीटर

    3700 मिलीमीटर

    3805 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1800 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    1690 मिलीमीटर

    1680 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1635 मिलीमीटर

    1655 मिलीमीटर

    1530 मिलीमीटर

    1595 मिलीमीटर

    1520 मिलीमीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    187 मिलीमीटर

    170 मिलीमीटर

    163 मिलीमीटर

    180 मिलीमीटर

    165 मिलीमीटर

    ऊपर दी गई टेबल पर गौर करें तो पंच 3840 मिलीमीटर लंबी, 1800 मिलीमीटर चौड़ी और 1635 मिलीमीटर ऊंची होगी। इसका व्हीलबेस 2450 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 187 मिलीमीटर होगा।

    टाटा पंच में फ्री-फ्लोटिंग 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अल्ट्रोज वाला 7.0 इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलैंप, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर मिलेंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस अपकमिंग टाटा कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच के इंटीरियर से उठा पर्दा, मिलेंगे ये टॉप 7 फीचर्स

    पंच एसयूवी में टियागो और अल्ट्रोज वाला 86पीएस 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी बाद में इसमें अल्ट्रोज वाले 110पीएस 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

    भारत में टाटा पंच की प्राइस 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कार के प्रति ग्राहकों की दिलचस्पी को देखते हुए कुछ डीलरों ने इसकी अनऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है जहां से ग्राहक इसे 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। कंपनी ने इस एसयूवी कार को डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच की वेरिएंट लिस्ट और कलर ऑप्शन की जानकारी हुई लीक

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    pradip p.jadhav
    Sep 29, 2021, 7:03:30 PM

    Pls launch it with cng

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा पंच 2021-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है