• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच के इंटीरियर से उठा पर्दा, मिलेंगे ये टॉप 7 फीचर्स

    टाटा ने अपनी माइक्रो एसयूवी पंच के इंटीरियर से पर्दा उठा दिया है। इस गाड़ी की अनऑफिशियल बुकिंग फिलहाल जारी है, इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी के डीलरशिप से 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। भारत में इस कार को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 22, 2021 11:44 ist
    info icon
    published onSep 22, 2021 11:44 IST
    last updated onSep 22, 2021 11:44 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा ने अपनी माइक्रो एसयूवी पंच के इंटीरियर से पर्दा उठा दिया है। इस गाड़ी की अनऑफिशियल बुकिंग फिलहाल जारी है, इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी के डीलरशिप से 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। भारत में इस कार को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

    लेटेस्ट वीडियो में इसमें दिए जाने वाले टॉप 7 फीचर्स सामने आए हैं जो इस प्रकार हैं:-

    सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    टाटा पंच में अल्ट्रोज़ वाला सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एनालॉग मार्किंग के साथ (स्पीडोमीटर के लिए) दिया गया है। इसके अलावा इसमें गियर पोज़िशन इंडिकेटर, आरपीएम, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी समेत कई दूसरी जानकारियों के लिए बड़ा 7-इंच का कलर डिस्प्ले भी मिलता है।

    7-इंच फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

    इस एसयूवी कार में 7-इंच का फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें टाटा की लेटेस्ट आईआरए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

    ऑटोमेटिक एसी

    पंच एसयूवी में अल्ट्रोज़ कार वाला ऑटोमेटिक एसी दिया जाएगा।

    ऑटोमेटिक वाइपर

    इसमें प्रीमियम फीचर के तौर पर ऑटोमेटिक वाइपर्स मिलेंगे। हालांकि, इसे केवल टॉप वेरिएंट में ही दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच माइक्रो एसयूवी में मिल सकते हैं सेगमेंट फर्स्ट टेरेन मोड

    ऑटोमेटिक हेडलैंप

    टाटा पंच कार में ऑटोमेटिक हेडलाइट्स भी दी जाएंगी, लेकिन इसे भी केवल इसके टॉप वेरिएंट में ही दिया जा सकता है।

    क्रूज़ कंट्रोल

    पंच के फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील पर गौर करें तो आपको इसमें क्रूज़ कंट्रोल स्विच नज़र आएंगे। यह एक प्रीमियम फीचर है जो इस प्राइस रेंज में आने वाली कम ही कारों में मिलता है।

    एएमटी गियरबॉक्स

    वीडियो में सबसे बड़े हाइलाइट के तौर पर एएमटी गियरबॉक्स को देखा जा सकता है जो टियागो जैसा ही है। टाटा पंच में इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी और मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलेंगे।

    पंच में टियागो/अल्ट्रोज़ वाला 86 पीएस 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग कैमरा मिल सकते हैं। उम्मीद है कि टाटा की दूसरी कारों की तरह ही पंच को भी अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिलेगी।

    भारत में टाटा पंच की कीमत 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी और मारुति सुजुकी इग्निस से होगा।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच में मिलेंगे ये कलर ऑप्शंस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है