• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सब-4 मीटर एसयूवी सेल्स रिपोर्टः अक्टूबर 2022 में टाटा नेक्सन रही टॉप पर, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    ब्रेजा की मासिक सेल्स में भारी गिरावट आई है और इसकी बिक्री 10,000 यूनिट से कम रही है।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 09, 2022 10:01 ist
    info icon
    published onNov 09, 2022 10:01 IST
    last updated onNov 09, 2022 10:01 IST
    449 Views
    • Write a कमेंट

    Best Selling Subcompact SUVs Of 2022

    अक्टूबर 2022 में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की सेल्स में 15 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले महीने टाटा नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही और इसके बाद ब्रेजा व वेन्यू लिस्ट में टॉप पर रही। अक्टूबर में सेगमेंट की कुल सेल्स में टॉप 3 कार की करीब 60 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

    यहां देखिए अक्टूबर 2022 में सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़ेः

     

    अक्टूबर 2022

    सितंबर 2022

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    टाटा नेक्सन

    13767

    14518

    -5.17

    26.12

    21.73

    4.39

    14366

    मारुति ब्रेजा

    9941

    15445

    -35.63

    18.86

    17.28

    1.58

    11138

    हुंडई वेन्यू

    9585

    11033

    -13.12

    18.19

    22.71

    -4.52

    10214

    किया सोनेट

    7614

    9291

    -18.04

    14.44

    11.71

    2.73

    7517

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    6282

    6080

    3.32

    11.92

    9.04

    2.88

    5004

    निसान मैग्नाइट

    2819

    3069

    -8.14

    5.34

    7.29

    -1.95

    2844

    रेनो काइगर

    2685

    2535

    5.91

    5.09

    5.68

    -0.59

    2530

    टोयोटा अर्बन क्रूजर

    0

    350

    -100

    0

    4.52

    -4.52

    3693

    कुल

    52693

    62321

    -15.44

    99.96

     

     

     

    • अक्टूबर में टाटा नेक्सन की 14,000 यूनिट के करीब बिकी। इसकी मासिक सेल्स ग्रोथ में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि इस बार नेक्सन ने ब्रेजा को पीछे छोड़ नंबर एक की पोजिशन पा ली है। इसकी पिछले छह महीनों की औसत सेल्स सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। टाटा नेक्सन की बिक्री में नेक्सन ईवी प्राइम और नेक्सन ईवी मैक्स की सेल्स भी शामिल है।

    Kia Sonet

    • नई ब्रेजा की मासिक सेल्स में करीब 35 प्रतिशत की गिरावट आई है। अक्टूबर में ये कार 10,000 यूनिट का आंकड़ा पार करने से छोड़ा पीछे रह गई।
    • हुंडई वेन्यू तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार है। इसकी सेल्स भी 10,000 यूनिट से कम रही। इसकी सालाना ग्रोथ भी घटी है। अक्टूबर 2022 में इसकी ब्रेजा से करीब 400 यूनिट कम बिकी।
    • किया सोनेट लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसकी मासिक सेल्स ग्रोथ में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

    Mahindra XUV300

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 की अक्टूबर में पोजिटव मासिक ग्रोथ देखने को मिली। पिछले महीने इसकी 6282 यूनिट बिकी जो पिछले छह महीनों के औसत से ज्यादा है। 
    • निसान मैग्नाइट की मासिक सेल्स गिरावट दर्ज हुई है जबकि रेनो काइगर की ग्रोथ में इजाफा हुआ है। हालांकि मैग्नाइट की अक्टूबर में काइगर से ज्यादा यूनिट बिकी। अक्टूबर में ये दोनों ही कारें 3000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।

    2022 renault kiger

    • टोयोटा अर्बन क्रूजर की अक्टूबर में एक भी यूनिट नहीं बिकी। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन कुछ समय पहले बंद कर दिया था लेकिन अभी तक ऑफिशियल ये नहीं कहा है कि इस एसयूवी को बंद कर दिया है।
    was this article helpful ?

    हुंडई वेन्यू 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है