• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट पर बनेगी नेक्सन इलेक्ट्रिक, जानिए कब होगी लॉन्च

    टाटा नेक्सन ईवी को 16 दिसंबर को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। भारत में यह कार 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च होगी। इसकी कीमत 15 लाख रुपये के आसपास होगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 19, 2019 17:49 ist
    info icon
    published onNov 26, 2019 10:47 IST
    last updated onDec 19, 2019 17:49 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: टाटा मोटर्स ने अपनी नेक्सन ईवी के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा दिया है। यह टाटा की सब-4 मीटर एसयूवी नेक्सन का इलेक्ट्रिक वर्जन है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। 

    टाटा मोटर्स इन दिनों नेक्सन एसयूवी के इलेक्ट्रिक अवतार पर काम कर रही है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, हाल ही में यह कार एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। जानकारी मिली है कि यह फेसलिफ्ट नेक्सन पर बेस्ड होगी। नेक्सन ईवी में फेसलिफ्ट नेक्सन की तरह नए हेडलैंप और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं।  

    टाटा नेक्सन ईवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी का नया जिपट्रोन ईवी सिस्टम मिलेगा। इसमें कार की मोटर और बैटरी पैक के साथ आठ साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलेगी। इसकी बैटरी को 15ए सॉकेट से चार्ज किया जा सकेगा। नेक्सन ईवी फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगी। टाटा नेक्सन ईवी में 300वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी, अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सिंगल चार्ज में यह कार करीब 300 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

    टाटा नेक्सन ईवी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है, यह फीचर टाटा हैरियर में भी दिया गया है। टाटा की अपकमिंग कार अल्ट्रोज में भी यह फीचर मिलेगा। टाटा नेक्सन ईवी में रेग्यूलर नेक्सन की तरह 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। 

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को 16 दिसंबर को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। भारत में यह कार 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च होगी। नेक्सन ईवी की प्राइस 15 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। टाटा कारों की रेंज में यह दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी, कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार टिगॉर ईवी है। कंपनी की योजना साल 2020 के आखिर तक दो और इलेक्ट्रिक कारें भारत में उतारने की है।

    यह भी पढें : टाटा नेक्सन के इलेक्ट्रिक वर्जन से 16 दिसंबर को उठेगा पर्दा, जानिए कब लॉन्च होगी ये कार

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है