• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन सीएनजी टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जल्द हो सकती है लॉन्च

    यह भारत की पहली सीएनजी कार होगी जिसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 15, 2024 13:36 ist
    info icon
    published onMar 15, 2024 13:36 IST
    last updated onMar 15, 2024 13:36 IST
    799 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon CNG Spied

    • नेक्सन सीएनजी में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा।

    • इसमें मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।

    • नेक्सन सीएनजी की कीमत रेगुलर वेरिएंट्स से एक लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है।

    फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन को भारत में 2023 में लॉन्च किया गया था। इसमें प्री-फेसलिफ्ट वर्जन वाले ही टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। टाटा ने इस सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार के सीएनजी वर्जन को 2024 भारत मोबिलिटी एक्सपो के दौरान शोकेस किया था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस गाड़ी को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। अब नेक्सन टेस्टिंग के दौरान कवर से ढ़की नजर आई है, माना जा रहा है कि यह इसका सीएनजी वर्जन हो सकता है।

    पावरट्रेन डिटेल्स

    Tata Nexon

    नेक्सन सीएनजी भारत की पहली कार होगी जिसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन मिलेगा। इसमें रेगुलर वर्जन वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। हालांकि, सीएनजी मोड में इसका पावर आउटपुट इससे थोड़ा कम होगा।

    इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें टियागो और टिगॉर सीएनजी की तरह एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल सकता है। नेक्सन सीएनजी कार की परफॉर्मेंस और माइलेज से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

    फीचर व सेफ्टी

    Tata Nexon  Cabin

    फिलहाल यह तय नहीं है कि सीएनजी का ऑप्शन नेक्सन एसयूवी के टॉप वेरिएंट के साथ मिलेगा या नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह मार्केट की बेस्ट फीचर लोडेड सीएनजी एसयूवी कार बन जाएगी। नेक्सन सीएनजी टॉप वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    कीमत व मुकाबला

    Tata Nexon 2023

    भारत में टाटा नेक्सन की कीमत 8.15 लाख रुपये से 15.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट की प्राइस पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले एक लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। सेगमेंट में नेक्सन सीएनजी का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेजा के सीएनजी वेरिएंट से रहेगा। जबकि, रेगुलर नेक्सन का कंपेरिजन किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एसयूवी300, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से है।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है