• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व टर्बो-पेट्रोल मैनुअल : जानिए हमारे टेस्ट में इस टाटा कार ने कैसा किया परफॉर्म

    हमनें जिस टाटा कर्व का टेस्ट किया वह 1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो पेट्रोल) इंजन (125 पीएस/225 एनएम) से लैस थी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 24, 2025 12:53 ist
    info icon
    published onFeb 24, 2025 12:42 IST
    last updated onFeb 24, 2025 12:53 IST
    232 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv Turbo-petrol Manual: Real-world Performance Tested

    टाटा कर्व को भारत में सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। यह भारत में कंपनी की पहली मास मार्केट एसयूवी कूपे कार है। टाटा कर्व  में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। इन तीनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) की चॉइस दी गई है। हाल ही में हमनें टाटा कर्व कार के टी-जीडीआई टर्बो पेट्रोल मैनुअल वर्जन को चलाकर देखा और ऑन-रोड कैसी रही इसकी परफॉरमेंस जानेंगे इसके बारे में आगे:

    इंजन ऑप्शन

    Tata Curvv Engine

    टाटा कर्व एसयूवी कूपे में दो टर्बो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। यहां देखें इसके पेट्रोल वेरिएंट की पूरी डिटेल:

    इंजन 

    1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो पेट्रोल (नया)

    पावर 

    125 पीएस 

    टॉर्क 

    225 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी 

    अब टाटा कर्व टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वर्जन के परफॉरमेंस आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर:

    एसेलेरेशन टेस्ट

    टेस्ट 

    कितना समय लगा 

    0-100 किमी/घंटे 

    10.96 सेकंड 

    क्वार्टर माइल 

    129.7 किमी प्रति घंटे पर 17.60 सेकंड

    किकडाउन (30-80 किमी/घंटे)

    7.08 सेकंड 

    Tata Curvv Rear

    हमारे एसेलेरेशन टेस्ट में टाटा कर्व कार ने 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड को 11 सेकंड में तय किया। इस गाड़ी ने 129.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 17.6 सेकंड में एक क्वॉर्टर माइल को पूरा किया। 30 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में कर्व कार को 7.08 सेकंड का समय लगा।

    ब्रेकिंग टेस्ट

    टेस्ट 

    तय की गई दूरी 

    100-0 किमी/घंटे 

    42.02 मीटर 

    80-0  किमी/घंटे 

    25.37 मीटर 

    Tata Curvv Front

    100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रुकने पर टाटा कर्व ने 42 मीटर की दूरी तय की, जबकि 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रुकने पर इस गाड़ी ने 25 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की। कर्व कार के टॉप वेरिएंट में ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    नोट : रियल वर्ल्ड परफॉरमेंस के आंकड़े ड्राइवर, व्हीकल और सड़क की स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

    प्राइस व कंपेरिजन

    टाटा कर्व की कीमत 10 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। टाटा कर्व का कंपेरिजन केवल सिट्रोएन बसाल्ट से ही नहीं है, बल्कि इसकी टक्कर कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों होंडा एलिवेट, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन और हुंडई क्रेटा से भी है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है