• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ टाटा 45एक्स का केबिन

    मारूति बलेनो, जैज़ और पोलो को देगी टक्कर

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On जनवरी 03, 2019 12:18 ist
    info icon
    published onJan 03, 2019 12:18 IST
    last updated onJan 03, 2019 12:18 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Tata 45X Interior Spied; Gets Harrier-inspired Semi-digital Instrument Cluster

    टाटा की 45एक्स हैचबैक इन दिनों काफी चर्चाओं में है। हाल ही में इसके केबिन की साफ झलक कैमरे में कैद हुई है। भारत में इसे 2019 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला हुंडई एलीट आई20, मारूति सुज़ुकी बलेनो, होंडा जैज़ और फॉक्सवेगन पोलो से होगा। इसकी कीमत 5.5 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    Tata 45X Interior Spied; Gets Harrier-inspired Semi-digital Instrument Cluster

    कैमरे में कैद हुई तस्वीरों से कार के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से जुड़ी जानकारी हाथ लगी है। डैशबोर्ड का लेआउट टाटा हैरियर से मिलता-जुलता है। डैशबोर्ड के बीच में एसी वेंट दिए गए हैं। एसी वेंट के ऊपर बड़ी टचस्क्रीन यूनिट लगी है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एनालॉग को डिजिटल रखा गया है।

    कुछ मामलों में 45एक्स हैचबैक का केबिन टाटा हैरियर से अलग है। जैसे हैरियर के केबिन में ब्लैक-ब्राउन कलर कोम्बिनेशन का इस्तेमाल हुआ है, जबकि 45एक्स में ऐसा नहीं है। हैरियर में राइट साइड में इंफोटेंमेंट सिस्टम के बटन लगे हैं, जबकि 45एक्स में इन्हें एसी वेंट के नीचे पोजिशन किया गया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का डिजायन भी हैरियर से अलग है।

    टाटा 45एक्स में क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलेगा, इसके स्विच कैमरे में कैद हुई तस्वीर में देखे जा सकते हैं। स्टीयरिंग व्हील के राइट साइड में इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन भी दिया गया है। स्टीयरिंग व्हील को फ्लेट-बोटम लेआउट में रखा गया है। स्टीयरिंग व्हील को ग्लोसी ब्लैक कलर दिया गया है, प्रीमियम कार वाला अहसास लाने के लिए इस पर एल्युमिनियम फिनिश दी गई है।

    यह भी पढें : इस साल लॉन्च होंगी ये हैचबैक कारें

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Tata 45X पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है