• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजु़की स्विफ्ट और डिज़ायर अब होंगे एयरबैग और एबीएस फीचर्स से लैस

    भारत की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारूति सुजु़की ने अपने दो पोपुलर माॅडल स्विफ्ट व स्विफ्ट डिज़ायर के सभी वेरिएंट में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर ड्यूल एयरबैग और एंटी लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम की पेशकश कर रहा है। आपको बात दें कि यह स्टैण्डर्ड फीचर्स नहीं है, लेकिन आॅप्शनल फीचर्स के रूप में दिए गए हैं।

    सुमित
    सुमित
    Published On नवंबर 25, 2015 16:45 ist
    info icon
    published onNov 25, 2015 16:45 IST
    last updated onNov 25, 2015 16:45 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    बिक्री आंकड़ों पर एक नज़र डाले तो यह दोनों कार माॅडल मारूति के सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हैं जिन्होंने सेल्स में कई रिकाॅर्ड अपने नाम किए हैं, साथ ही अपने प्रतियोगियों को पीछे छोड़ पूरे सेग्मेंट पर अपना कब्जा जमाया है। मारूति स्विफ्ट डिज़ायर को 2008 में लाॅन्च किया गया था और 2013 से यह कार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल सेडान का खिताब अपने नाम करती आई है, वहीं देश की टाॅप 5 पेसेन्जर कारों में से एक है। लाॅन्च के इतने सालों के बाद भी इन दोनों की मांग आज भी इण्डियन कार मार्केट में कायम है और 2014-15 वित्तीय वर्ष में दोनों की प्रति महीने औसतन 17,000 यूनिट कारों की बिक्री दर्ज हुई है।

    इस मौके पर मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड के मार्केटिंग एंड सेल्स एक्सक्यूटिव डायरेक्टर का कहना है कि ‘स्विफ्ट और डिय़ाजर भारत की दो सबसे अधिक पोपुलर कार है जिन्होंने भारतीय आॅटोमोबाइल इंडस्ट्री को आकार देने में महतपूर्ण भूमिका निभाई है। यह कारें अपनी स्टाइल, बेहतर सुविधा और बेहतरीन परफोरमेंस के लिए जानी जाती है। हम स्विफ्ट और डिज़ायर के सभी वेरिएंट में ड्राइवर और पेसेन्जर एयरबैग के साथ एबीएस (एंटी लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम) की पेशकश कर ग्राहकों के बीच अपनी लोकप्रियता को और मजबूती देना चाहते हैं।’

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है