• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा जैज के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से जुड़ी जानकारी आई सामने

    2020 होंडा जैज़ को अपकमिंग टोक्यो मोटर-शो में प्रदर्शित किया जाएगा 

    भानु
    भानु
    Published On मई 16, 2019 11:53 ist
    info icon
    published onMay 16, 2019 10:18 IST
    last updated onMay 16, 2019 11:53 IST
    520 Views
    • Write a कमेंट

    आगामी 24 अक्टूबर से 04 नवंबर 2019 के बीच आयोजित होने वाले टोक्यो मोटर-शो में होंडा चौथी जनरेशन जैज हैचबैक से पर्दा उठाएगी। हाल ही में नई जैज़ के टेस्टिंग मॉडल को देखा गया था। इस दौरान 2020 जैज के एक्सटीरियर डिज़ाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले थे। इस बार कार के इंटीरियर से जुड़ी तस्वीरें सामने आई है, जिससे कार के केबिन में मिलने वाले कुछ फीचर के बारे में जानकारी हाथ लगी है। 

    तस्वीरों में कार के इंस्टरूमेंट क्लस्टर को देखा जा सकता है। ये होंडा सिविक के डिजिटल इंस्टरूमेंट क्लस्टर की तरह लग रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि सिविक की तरह जैज़ का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी कुछ भागों में बंटा होगा, जहां कार की स्पीड, इंजन रेव और अन्य जानकारी प्रदर्शित होगी। इसके कुछ फंक्शन को स्टीयरिंग-माउंटेड बटनों के माध्यम से संचालित किया जा सकेगा। जैज के मौजूदा मॉडल और नई सिविक से हटकर, नई जैज़ के स्टीयरिंग व्हील पर 10वीं जनरेशन अकॉर्ड से प्रेरित स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल स्विच नजर आएंगे। इसके अलावा, कार में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड मिलेगा। लीक हुई इस तस्वीर में इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम 7-इंच से ज्यादा बड़ा लग रहा है। नई जैज का इंटीरियर भारतीय बाजार के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि बाद में कंपनी इसी इंटीरियर और फीचर लिस्ट को नई जनरेशन होंडा सिटी में भी शामिल कर सकती है। 

    इन नई तस्वीरों में जैज के एक्सटीरियर डिज़ाइन से जुड़ी कोई नई जानकारी हाथ नहीं लगी है। इसमें फ्रंट क्वार्टर ग्लास, शार्क फिन एंटीना और हैडलैंप के साथ डे-टाइम रनिंग लैंप जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, इससे पहले टेस्टिंग के दौरान देखी गई नई जैज में रूफ रेल भी दिए गए थे, जो इसबार नजर नहीं आए है।  

    होंडा ने हाल ही में पुष्टि की है कि 2020 जैज में पेट्रोल इंजन के अलावा नए आई-एमएमडी (इंटेलीजेंट मल्टीमोड ड्राइव) ड्यूल मोटर हाइब्रिड इंजन का भी विकल्प मिलेगा। बाद में यह इंजन होंडा की कुछ छोटी कारों में भी दिया जाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    भारत में जैज का मुकाबला मारूति सुजुकी बलेनो, हुंडई एलीट आई20 और फॉक्सवेगन पोलो जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों से है। होंडा ने नई जनरेशन जैज को भारत में लॉन्च करने के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अनुमान लगाए जा रहें है कि इसे 2020 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।  

    साथ ही पढ़ें: जानिये, होंडा एचआर-वी से जुड़ी पांच अहम बातें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा जैज 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है