• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर में प्रदर्शित होगी चौथी जनरेशन होंडा जैज

    होंडा ने अकॉर्ड में मिलने वाले हाइब्रिड सिस्टम का कॉम्पैक्ट वर्ज़न तैयार किया है, जिसे सबसे पहले 2020 होंडा जैज़ में पेश किया जाएगा

    भानु
    भानु
    Published On मई 10, 2019 16:21 ist
    info icon
    published onMay 10, 2019 16:17 IST
    last updated onMay 10, 2019 16:21 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    आगामी 24 अक्टूबर से 4 नवंबर 2019 के बीच आयोजित होने वाले टोक्यो मोटर-शो में में होंडा चौथी जनरेशन जैज हैचबैक से पर्दा उठाएगी। होंडा जैज को कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 'होंडा फिट' के नाम से भी जाना जाता है।

     New-gen Honda Jazz spy image

    कार के ऊँचे स्टान्स को छोड़, नई जैज की एक्सटीरियर और इंटीरियर डिज़ाइन दोनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नई जैज के टेस्टिंग मॉडल की तस्वीरों से भी इस बात की पुष्टि होती है। फीचर की बात करें तो, इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्टरूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा।  

    New-gen Jazz' interior spy image

    होंडा ने हाल ही में पुष्टि की है कि 2020 जैज में पेट्रोल इंजन के अलावा नए आई-एमएमडी (इंटेलीजेंट मल्टीमोड ड्राइव) ड्यूल मोटर हाइब्रिड इंजन का भी विकल्प मिलेगा। यह हाइब्रिड सिस्टम होंडा अकॉर्ड और सीआर-वी में मिलने वाले हाइब्रिड सिस्टम का कॉम्पेक्ट वर्ज़न है,  जिसे सबसे पहले 2020 होंडा जैज़ में पेश किया जाएगा। भविष्य में इसे सिटी सेडान और एचआर-वी में भी दिया जाएगा। 

    Accord Hybrid's powerplant

    होंडा ने अब तक इस हाइब्रिड इंजन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। होंडा की अकॉर्ड सेडान में यह हाइब्रिड सिस्टम दो इलेक्ट्रिक मोटर से लैस 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। अकॉर्ड में यह हाइब्रिड सिस्टम कुल 215 पीएस की अधिकतम पावर जनरेट करने में सक्षम है। जैसा की हमने आपको पहले भी बताया, नई होंडा जैज का हाइब्रिड इंजन अकॉर्ड की तुलना में छोटा होगा, जिसके चलते यह कम पावर देगा। हमे उम्मीद है कि 2020 जैज में थर्ड-जनरेशन फिट हैचबैक वाला 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन, इस नए हाइब्रिड सिस्टम के साथ दिया जाएगा।  

    Honda Fit Hybrid (Japan spec)

    होंडा फिट के मौजूदा हाइब्रिड सिस्टम में सिंगल मोटर मिलती है, जबकि नए हाइब्रिड सिस्टम में दो मोटर दी गई है। होंडा की ओर से इंजन के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में इस नए हाइब्रिड सिस्टम से कार के माइलेज, पावर और इलेक्ट्रिक मोड पर कितना फर्क पड़ेगा, इसके बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है। थर्ड जनरेशन जैज (फिट) हाइब्रिड 37 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

    भारत उन बाज़ारों में से एक है, जहां होंडा ने जैज को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उतारा है। होंडा के अनुसार आने वाले समय में कंपनी अपने सभी डीजल इंजनो को भी बीएस-6 मानक के अनुसार अपडेट करेगी। यदि जैज जैसी छोटी कार में भी कंपनी नया बीएस-6 डीजल इंजन देती है, तो इसकी कीमत बेहद बढ़ जाएगी। ऐसे में उम्मीद है कि नई जैज हैचबैक में डीजल इंजन की जगह हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। 

    Spy image of the next-gen Jazz

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में जल्द ही 'कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (कैफे)' मानक लागू होने जा रहे हैं, जिसे देखते हुए होंडा ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाइब्रिड कारें उतारने की योजना बनाई है। भारत में भी ठीक इसी तरह के मापदंड साल 2022-23 तक लागू किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीदें हैं कि भविष्य में होंडा सिटी जैसी छोटी कारें भी हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च हो सकती हैं। 

    होंडा ने नई जनरेशन जैज को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। अनुमान लगाए जा रहें है कि इसे 2020 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 2020 में होंडा की ओर से नई जनरेशन सिटी को भी उतारा जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: होंडा बीआर-वी की जगह लेगी 5-सीटर एचआर-वी, इसी साल होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा जैज 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है