• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

    फेसलिफ्ट क्रेटा को सनरूफ के साथ देखा गया है

    cardekho
    cardekho
    modified on मार्च 29, 2018 13:01 ist
    info icon
    published onMar 15, 2018 13:05 IST
    last updated onMar 29, 2018 13:01 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई क्रेटा का फेसलिफ्ट अवतार एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुआ है। इस बार । कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एसएक्स प्लस या एसएक्स (ओ) वेरिएंट हो सकता है।

    कैमरे में कैद हुई कार को अच्छी तरह से कवर से ढका हुआ है, हालांकि इसके बाद भी कार की डिजायन को आसानी से समझा जा सकता है। तस्वीरों पर गौर करें तो फेसलिफ्ट क्रेटा के आगे और पीछे वाले बंपर में बदलाव हुआ है। इस में नई कास्केडिंग ग्रिल दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और कॉर्नरिंग लैंप्स दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां नए डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां एलईडी ट्रीटमेंट वाले टेललैंप्स दिए गए हैं।

    Notice tail lamps with LED element

    कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट क्रेटा में कॉस्मेटिक बदलाव के अलावा कुछ नए फीचर भी आएंगे, इस लिस्ट में सनरूफ भी शामिल है। इंजन से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चर्चाएं हैं कि इस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए जा सकते हैं। हुंडई इन दिनों बीएस-6 मानकों वाले नए पेट्रोल और डीज़ल इंजन पर काम कर रही है, यह इंजन किया मोटर्स के एसपी कॉन्सेप्ट में दिया जा सकता है। किया एसपी कॉन्सेप्ट को 2019 में लॉन्च किया जाएगा।

    देखने वाली बात ये होगी कि कंपनी नए बीएस-6 इंजन को फेसलिफ्ट क्रेटा में देती है या फिर दूसरी जनरेशन की क्रेटा आने तक इंतजार करना होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट क्रेटा मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी होगी। मौजूदा मॉडल की कीमत 9.29 लाख रूपए से शुरू होती है जो 14.59 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला मारूति एस-क्रॉस, रेनो डस्टर और रेनो कैप्चर से होगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    हुंडई क्रेटा एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है