• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की अनऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू

    नई जनरेशन की इनोवा कार का डेब्यू 25 नवंबर को होगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 18, 2022 17:47 ist
    info icon
    published onNov 18, 2022 17:47 IST
    last updated onNov 18, 2022 17:47 IST
    900 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hycross

    • कुछ डीलरशिप ने इनोवा हाईक्रॉस कार की अनऑफिशियल बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।
    • नई इनोवा कार को एमपीवी से ज्यादा एसयूवी वाला स्टाइल दिया गया है। यह पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम भी है।
    • इसमें पैनोरमिक सनरूफ मिलना कंफर्म हो गया है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
    • इसमें 2-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।
    • इसकी प्राइस 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) की कुछ डीलरशिप ने अनऑफिशियल बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। डीलरशिप इसे 50,000 रुपये तक का टोकन अमाउंट लेकर बुक कर रहे हैं। नई इनोवा कार से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 21 नवंबर को पर्दा उठेगा, जबकि भारत में इसका डेब्यू 25 नवंबर को होगा।

    Toyota Innova Hycross

    टोयोटा नई इनोवा हाइक्रॉस के कई टीजर जारी कर चुकी है, जिससे इसे एसयूवी जैसे बॉडी स्टांस के साथ मॉडर्न स्टाइल और पैनोरमिक सनरूफ मिलना कंफर्म हो चुका है। लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने इसकी एलईडी हेडलाइटों के नए लाइट सिग्नेचर की झलक दिखाई है।

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को पूरी तरह से एक नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और इसमें पावरट्रेन भी नए ही होंगे। हाईक्रॉस को मोनोकॉक चेसिस पर तैयार किया जाएगा और ये एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव कार होगी। वहीं मौजूदा इनोवा गाड़ी लेडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर बनी है और ये रियर-व्हील ड्राइव कार है।

    यह भी पढ़ें: नई टोयोटा इनोवा में पहली बार मिलने जा रही हैं ये 5 चीजें, डालिए एक नजर

    इनोवा हाइक्रॉस में 2-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 193पीएस की पावर जनरेट करेगा। यही इंजन नई जनरेशन की प्रियस सेडान में भी दिया गया है। इसको लेकर कंपनी ने करीब 24 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा किया है। यह इंजन बिना स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ भी दिया जा सकता है और ये ऑप्शन इसके बेस लाइन वेरिएंट्स में मिल सकता है। हाईक्रॉस कार में डीजल इंजन नहीं दिया जाएगा।

    Toyota Innova Hycross

    टीजर से इसमें पैनोरमिक सनरूफ और रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स मिलना पहले ही कंफर्म हो चुका है। यह इनोवा क्रिस्टा से ज्यादा फीचर लोडेड हो सकती है और इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जा सकता है। इस फीचर के साथ आने वाली यह भारत में टोयोटा की पहली कार हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: एक्स शोरुम Vs ऑन रोड प्राइस: 10 रुपये बजट वाली इन कारों की असल कीमत का समझिए पूरा गणित

    भारत में नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को जनवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कंपनी इनोवा हाईक्रॉस के साथ मौजूदा इनोवा क्रिस्टा की बिक्री भी जारी रखेगी।

    was this article helpful ?

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है