• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा विजन इन कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन मॉडल को जनवरी 2021 में मिल जाएगा नाम, जानिए ​कब तक होगी लॉन्च

    स्कोडा की इस अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी के प्रोडक्शन मॉडल को जनवरी 2021 में ऑफिशियल नाम दिया जाएगा, वहीं इसे मार्च 2021 में शोकेस किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 08, 2020 19:14 ist
    info icon
    published onDec 08, 2020 19:14 IST
    last updated onDec 08, 2020 19:14 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    • भारत में ही एमक्यूबी एओ इन प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है स्कोडा की ये अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी
    • ऑटो एक्सपो 2020 में इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को किया गया था शोकेस और 2021 तक इसका प्रोडक्शन मॉडल हो जाएगा लॉन्च
    • मार्च 2021 में की जा सकती है शोकेस, उसके बाद की जाएगी लॉन्च
    • 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के मिलेंगे ऑप्शंस
    • हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, निसान किक्स और अपकमिंग फोक्सवैगन टाइगन से होगा मुकाबला

    स्कोडा ने 2020 में ज्यादा गाड़ियां लॉन्च नहीं की है और अब कंपनी 2021 में अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स उतारने की योजना बना रही है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनी के लिए अपनी अगली पेशकश काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस प्रोडक्ट को 2020 ऑटो एक्सपो में विजन इन नाम से शोकेस किया गया था जिसे 2021 में लॉन्च किया जाएगा। 

    Skoda Vision IN Concept Revealed. 2021 Production SUV To Take On Kia Seltos, Hyundai Creta

    ये एसयूवी भारत में ही तैयार किए गए फोक्सवैगन ग्रुप के एमक्यूबी एओ इन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किए गए विजन इन के कॉन्सेप्ट मॉडल में पतले हेडलैंप्स के साथ चौड़ी चौड़ी मल्टी स्लैट ग्रिल दी गई है और साथ इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ अलग से इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसका फ्रंट प्रोफाइल काफी आकर्षक है जहां मोटा बंपर, ब्लैक क्लैडिंग और दमदार आर्क्स दिए गए हैं। कुछ हफ्ते पहले ही स्कोडा विजन इन के लगभग तैयार हो चुके प्रोडक्शन मॉडल को पूरे कवर के साथ देखा गया था जो काफी हद तक इसके कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही लग रहा था और उसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए थे। 

    Skoda Vision IN SUV Spied Testing For First Time; It Will Rival Hyundai Creta, Kia Seltos

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई और किया मोटर्स की कारों की तरह ही स्कोडा की ये कार भी फीचर लोडेड होगी। इसके कॉन्सेप्ट वर्जन में 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले नजर आई थी जो इसके प्रोडक्शन वर्जन के टॉप वेरिएंट में दी जा सकती है। वहीं सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के रूप में 10.1 इंच की यूनिट दी जा सकती है। इसके अलावा इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, मल्टीपल एयरबैग्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और लैदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

    इस अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में केवल पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन मिलेगा ऐसे में इसमें 1.0 लीटर टीएसआई इंजन (115पीएस/200एनएम) और 1.5-लीटर टीएसआई (150पीएस/250एनएम) का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसमें 1.0 लीटर इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल के साथ साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस रखी जा सकती है, वहीं 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स ​मिल सकता है। 

    Skoda Vision IN Concept Revealed. 2021 Production SUV To Take On Kia Seltos, Hyundai Creta

    स्कोडा की ये कॉम्पैक्ट एसयूवी 2021 के मध्य तक शोरूम पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। इसकी प्राइस 10 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद स्कोडा विजन इन का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, निसान किक्स और फोक्सवैगन टाइगन से होगा। 

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस को टक्कर देंगी स्कोडा-फोक्सवैगन की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, साल के आखिर तक शुरू होगा इनका प्रोडक्शन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    T
    t k
    Dec 9, 2020, 3:24:43 PM

    I am waiting this product, recently I made a test drive on Rapid Style that is beautiful and performance car, in rapid the dashboard looks outdated, so I m seeking lunch of Vision In.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है