• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    2025 की शुरूआत में लॉन्च से पहले स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी को काफी तेजी से तैयार किया जा रहा है और काफी बार इसके स्पाय शॉट्स सामने आ चुके हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 15, 2024 13:44 ist
    info icon
    published onApr 15, 2024 13:44 IST
    last updated onApr 15, 2024 13:44 IST
    180 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda sub-4m SUV spied

    • कुशाक वाले एमक्यूबी एओ आईएन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है इसे 
    • स्पिल्ट हेडलाइट सेटअप और टिपिकल बटरफ्लाय ग्रिल नजर आई है इन लेटेस्ट स्पाय शॉट्स में 
    • कुशाक की तरह फ्री फ्लोटिंग टचस्क्रीन और 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दी जाएगी इसके इंटीरियर में 
    • सनरूफ,360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स भी आ सकते हैं नजर
    • 2025 की शुरूआत तक हो सकती है लॉन्च,8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है शुरूआती कीमत 

    2025 की शुरूआत में लॉन्च से पहले स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी को काफी तेजी से तैयार किया जा रहा है और काफी बार इसके स्पाय शॉट्स सामने आ चुके हैं। इसबार भी इस अपकमिंग स्कोडा एसयूवी की टेस्टिंग के दौरान तस्वीरें ली गई हैं। 

    स्पाय शॉट्स में क्या आया सामने?

    Skoda sub-4m SUV side spied

    लेटेस्ट तस्वीरों को देखें तो इस एसयूवी को लगभग पूरी तरह से कवर किया गया है। इसमें स्पिल्ट हेडलाइट्स के साथ उपर वाले सेक्शन में मल्टी फंक्शन एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स देखे गए हैं जो कि टर्न इंडिकेटर्स का भी काम करेंगे। स्कोडा ने इसमें स्लीक बटरफ्लाय ग्रिल और बंपर के लोअर पार्ट पर हनीकॉम्ब पैटर्न वाला बड़ा एयर डैम भी दिया है। इसके अलावा इसमें ब्लैक व्हील कवर्स दिए गए हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि ये इसका लोअर वेरिएंट हो सकता है और साथ ही इसमें रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स भी दी गई है। 

    केबिन में क्या मिल सकता है खास?

    Skoda sub-4m SUV cabin spied

    इन स्पाय शॉट्स में इस नई स्कोडा एसयूवी के इंटीरियर की पूरी झलक देखने को नहीं मिली है मगर हमें इसमें टचस्क्रीन और कुशाक जैसे स्टीयरिंग व्हील की हल्की झलक देखने को मिली थी। 

    फीचर्स के तौर पर इस नई सब-4 मीटर एसयूवी में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें:टाटा कर्व एसयूवी फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर: ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन फीचर से होगी लैस, जल्द होगी लॉन्च

    एक ही इंजन का ऑप्शन मिलेगा इस नई स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी में 

    स्कोडा की सब-4 मीटर एसयूवी में कुशाक वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    क्या होगी कीमत 

    Skoda sub-4m SUV rear spied

    स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी कार की बिक्री मार्च 2025 तक शुरू हो सकती है। इसकी कीमत 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, किया सोनेट, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, निसान मैग्नाइट, और रेनो काइगर से रहेगा। इसके अलावा यह मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर सब-4 मीटर क्रॉसओवर को भी टक्कर देगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है