• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट स्कोडा ऑक्टाविया की बुकिंग शुरू

    इसे 51 हजार रूपए में बुक किया जा सकता है, जून में हो सकती है लॉन्च

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मई 05, 2017 14:54 ist
    info icon
    published onMay 05, 2017 14:54 IST
    last updated onMay 05, 2017 14:54 IST
    22 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा के कुछ डीलरों ने फेसलिफ्ट ऑक्टाविया की बुकिंग शुरू कर दी है, इसे 51,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। हालांकि बुकिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है, संभावना है कि जल्द ही कंपनी आधिकारिक बुकिंग की जानकारी देगी। इसे जून में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस और हुंडई एलांट्रा से होगा।

    फेसलिफ्ट ऑक्टाविया में पहले से ज्यादा फीचर मिलेंगे, इस वजह से यह थोड़ी महंगी हो सकती है, इस में स्प्लिट एलईडी हैडलैंप्स, नई फ्रंट ग्रिल, नए फ्रंट बम्पर के साथ नए फॉग लैंप्स और नए अलॉय व्हील आ सकते हैं।

    केबिन में भी कुछ नए बदलाव नज़र आएंगे, संभावना है कि इस में वाई-फाई और 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, नया पार्किंग असिस्ट सिस्टम, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट सीट के पीछे फोल्डेबल टेबल और मैमोरी फंक्शन की सुविधा मिल सकती है।

    ऑक्टाविया के अलावा इन दिनों स्कोडा की सुपर्ब हाइब्रिड और कोडिएक एसयूवी भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कोडिएक अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्कोडा की फ्लैगशिप एसयूवी है, इसे भारत में आने वाले महीनो में लॉन्च किया जाएगा, कोडिएक को स्कोडा की इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है।

    यह भी पढें : जानिये कैसा है नई स्कोडा ऑक्टाविया का केबिन

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया 2013-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है