• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक टर्बो-पेट्रोल मैनुअल : जानिए हमारे टेस्ट में इस एसयूवी कार ने कैसा किया परफॉर्म

    स्कोडा कायलाक एसयूवी में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क देता है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 29, 2025 18:21 ist
    info icon
    published onMay 29, 2025 18:21 IST
    last updated onMay 29, 2025 18:21 IST
    219 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा कायलाक एसयूवी कार में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क देता है 

    स्कोडा कायलाक एसयूवी को भारत में दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, कंपनी ने इस गाड़ी के साथ सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में कदम रखा था। इसमें सिंगल 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं। हाल ही में हमनें स्कोडा कायलाक के टर्बो पेट्रोल मैनुअल वर्जन को चलाकर देखा और ऑन-रोड कैसी रही इसकी परफॉरमेंस जानेंगे इसके बारे में आगे:

    इंजन ऑप्शन

    इंजन 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    178 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी* 

    *एटी= टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    अब स्कोडा कायलाक टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वर्जन के परफॉरमेंस आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर:-

    एसेलेरेशन टेस्ट 

    टेस्ट 

    कितना समय लगा 

    0-100 किमी/घंटे 

    10.41 सेकंड

    क्वार्टर माइल 

    130.86 किमी प्रति घंटे पर 17.33 सेकंड

    हमारे एसेलेरेशन टेस्ट में स्कोडा कायलाक कार ने 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड को 10 से ज्यादा सेकंड में तय किया। इस गाड़ी ने 130.86 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 17.33 सेकंड में एक क्वॉर्टर माइल को पूरा किया। यह आंकड़े बताते हैं कि कायलाक कार अपने 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पावरफुल साबित होती है।  

    ब्रेकिंग टेस्ट 

    टेस्ट 

    तय की गई दूरी 

    100-0 किमी/घंटे 

    39.43 मीटर 

    80-0  किमी/घंटे 

    24.32 मीटर 

    स्कोडा कायलाक ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रुकने पर 39.43 मीटर की दूरी तय की, जबकि 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रुकने पर इस गाड़ी ने 24.32 मीटर की दूरी तय की। यहां देखें स्कोडा कायलाक का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू। 

    नोट : रियल वर्ल्ड परफॉरमेंस के आंकड़े ड्राइवर, व्हीकल और सड़क की स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

    प्राइस व कंपेरिजन 

    हाल ही में स्कोडा कायलाक की प्राइस अपडेट हुई है, इस गाड़ी की कीमत अब 8.25 लाख रुपये से शुरू होकर 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और रेनो काइगर जैसी सबकॉम्पेक्ट एसयूवी से है। यह गाड़ी टोयोटा टाइजर और मारुति फ्रॉन्क्स जैसी क्रॉसओवर कार को भी कड़ी टक्कर देती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    andrew
    May 30, 2025, 5:09:03 AM

    Awesome Pic up and perfect for Indian roads

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है