• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक को भारत एनकैप से मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन कैटेगरी में कायलाक को 32 में से 30.88 स्कोर मिला है जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में इसे 49 में से 45 स्कोर दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 15, 2025 19:21 ist
    info icon
    published onJan 15, 2025 19:21 IST
    last updated onJan 15, 2025 19:21 IST
    818 Views
    • Write a कमेंट

    • वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन कैटेगरी में कायलाक को मिला 32 में से 30.88 स्कोर और इसलिए इसे दी गई 5 स्टार रेटिंग 
    • चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में इसे मिले 49 में से 45 स्कोर और इसमें भी इसे दी गई 5 स्टार रेटिंग 
    • 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस दिया गया है इसमें 
    • 7.89 लाख रुपये से लेकर 14.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है इसकी कीमत 

    हाल ही में स्कोडा की ओर से भारत में लॉन्च की गई सबसे अफोर्डेबल कार स्कोडा कायलाक को भारत  एनकैप की तरफ से 5 स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इन नतीजो के कारण इसको वयस्क और चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में फुल 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसके क्रैश टेस्ट के नतीजो की पूरी डीटेल आपको मिलेगी आगे:

    वयस्क प्रोटेक्शन कैटेगरी

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट: 15.04/16 पॉइन्ट्स

    साइड डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट: 15.84/16 पॉइन्ट्स

    वयस्क पैसेंजर्स के लिए किए गए फ्रंट इंपैक्ट टेस्ट में स्कोडा कायलाक में को ड्राइवर के शरीर के सभी हिस्सों को अच्छी प्रोटेक्शन मिली ड्राइवर की छाती और बाएं पैर की हड्डी को छोडकर बाकी सभी हिस्सों की सुरक्षा संतोषजनक पाई गई। 

    साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में वयस्क की डमी की छाती को संतोषजनक सुरक्षा मिली जबकि सिर,एब्स और पेट के हिस्सों की सुरक्षा संतोषजनक पाई गई। साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट में शरीर के हर हिस्सों की सुरक्षा अच्छी पाई गई। 

    चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी

    डायनैमिक स्कोर: 24/24 पॉइन्ट्स

    चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिसटम इंस्टॉलेशन स्कोर : 12/12 पॉइन्ट्स

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर: 9/13 पॉइन्ट्स

    चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी के लिए चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया और डायनैमिक टेस्ट में इसे 24 में से 24 स्कोर मिला। इसमें 18 महीने और 3 साल के बच्चे की डमी रखी गई है और फ्रंट और साइड प्रोटेक्शन में इसे क्रमश: 8 में से 8 और 4 में से 4 डायनैमिक स्कोर दिया गया। 

    स्कोडा कायलाक: सेफ्टी फीचर्स

    स्कोडा कायलाक कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), रियर पार्किंग कैमरा, एक मल्टी-कॉलिजन-ब्रेकिंग सिस्टम और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैंं ।

    स्कोडा कायलाक:पावरट्रेन ऑप्शंस

    स्कोडा कायलाक में स्लाविया सेडान और कुशाक एसयूवी वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    टॉर्क

    178 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    प्राइस और कंपेरिजन

    स्कोडा कायलाक की कीमत 7.89 लाख रुपये से 14.40 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, रेनो काइगर, और निसान मैग्नाइट से है।

    यह भी देखें: स्कोडा कायलाक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है