• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक की प्राइस लिस्ट हुई अपडेट: बेस वेरिएंट 36,000 रुपये तक महंगे हुए, टॉप मॉडल की कीमत 46,000 रुपये तक कम हुई

    इसके बेस और सेकंड बेस वेरिएंट की कीमत में 36,000 रुपये का इजाफा हो गया हैै। वहीं इस सब 4 मीटर एसयूवी के टॉप लाइन वेरिएंट्स अब 46,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मई 06, 2025 16:47 ist
    info icon
    published onMay 06, 2025 16:47 IST
    last updated onMay 06, 2025 16:47 IST
    110 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा इंडिया ने अपनी स्कोडा कायलाक कार के चार वेरिएंट्स: क्लासिक,सिग्नेचर,सिग्नेचर प्लस और प्रेस्टीज की प्राइस लिस्ट को अपडेट कर दिया है। बता दें कि कीमत में बदलाव के अलावा इस कार के फीचर और स्पेसिफिकेशन में कोई अन्य बदलाव नहीं हुआ है। 

    पुरानी कीमत के मुकाबले इसकी नई कीमत में कितना है अंतर,जानिए आगे:

    वेरिएंट 

    नई कीमत

    पुरानी कीमत 

    कीमत में अंतर

    क्लासिक

    8.25 लाख रुपये

    7.89 लाख रुपये

    + 36,000

    सिग्नेचर

    9.85 लाख रुपये

    9.59 लाख रुपये

    + 26,000

    सिग्नेचर ऑटोमैटिक

    10.95 लाख रुपये

    10.59 लाख रुपये

    + 36,000

    सिग्नेचर प्लस

    11.25 लाख रुपये

      11.40 लाख रुपये

    - 15,000

    सिग्नेचर प्लस ऑटोमैटिक

    12.35 लाख रुपये

    12.40 लाख रुपये

    - 5,000

    प्रेस्टीज

    12.89 लाख रुपये

    13.35 लाख रुपये

    - 46,000

    प्रेस्टीज ऑटोमैटिक

    13.99 लाख रुपये

    14.40 लाख रुपये

    - 41,000

    बता दें कि स्कोडा कायलाक के पहले तीन वेरिएंट्स के समान कलर ऑप्शंस वाले मॉडल की कीमत में 9,000 रुपये का इजाफा हुआ है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    Skoda Kylaq dashboard

    स्कोडा कायलाक एसयूवी कार में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जर, 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, सिंगल-पेन सनरूफ, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और वेंटिलेशन फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं । 

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग, हिल होल्ड कंट्रोल और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Skoda Kylaq front

    स्कोडा कायलाक एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ केवल सिंगल टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि इसके बेस मॉडल में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन ही दिया गया है। 

    इंजन  

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    178 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी*

    माइलेज 

    19.68 किमी/लीटर (एमटी) / 19.05 किमी/लीटर (एटी)

    *एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    कंपेरिजन

    Skoda Kylaq rear

    सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और किआ सिरोस से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है