• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कुशाक की प्राइस में हुआ 29,000 रुपये तक का इजाफा

    स्कोडा कुशाक की प्राइस बढ़ने का सबसे बड़ा असर इसके स्टाइल वेरिएंट पर पड़ा है जहां इसकी प्राइस में 29,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 04, 2022 10:44 ist
    info icon
    published onJan 03, 2022 19:22 IST
    last updated onJan 04, 2022 10:44 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    • लॉन्च के पहली बार बढ़ी है इस एसयूवी की प्राइस 
    • 19,000 से लेकर 29,000 रुपये तक बढ़ी है इस कार की प्राइस
    • एंबिशन वेरिएंट की नहीं बदली गई है प्राइस

    स्कोडा ने कुशाक एसयूवी की प्राइस 29,000 रुपये तक बढ़ा दी है। हालांकि इस कार के मिड वेरिएंट एंबिशन मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की प्राइस नहीं बढ़ाई गई हैै। 

    कुशाक एसयूवी की प्राइस में हुए बदलाव के बारे में आप जानेंगे आगे:

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत 

    कीमत में अंतर

    कुशाक 1.0 टीएसआई 

    एक्टिव मैनुअल

    10.79 लाख रुपये

    10.99 लाख रुपये

    + 20,000 रुपये

    एंबिशन मैनुअल

    12.79 लाख रुपये 

    12.79 लाख रुपये

    --

    एंबिशन ऑटोमैटिक

    14.19 लाख रुपये

    14.19 लाख रुपये

    --

    स्टाइल मैनुअल

    14.60 लाख रुपये

    14.89 लाख रुपये

    + 29,000 रुपये

    स्टाइल ऑटोमैटिक

    15.80 लाख रुपये 

    16.09 लाख रुपये

    + 29,000 रुपये

    स्टाइल ऑटोमैटिक (6 एयरबैग्स)

    16.20 लाख रुपये

    16.49 लाख रुपये

    + 29,000 रुपये

    कुशाक 1.5 टीएसआई 

    स्टाइल मैनुअल

    16.20 लाख रुपये 

    16.49 लाख रुपये

    + 29,000 रुपये

    स्टाइल डीएसजी

    17.60 लाख रुपये 

      17.79 लाख रुपये

    + 19,000 रुपये

    स्टाइल डीएसजी (6 एयरबैग्स)

    18 लाख रुपये

    18.19 लाख रुपये

    + 19,000 रुपये

    • वहीं टॉप वेरिएंट 1.5 लीटर ऑटोमैटिक की प्राइस में 19,000 रुपये का इजाफ हुआ है। 
    • बेस वेरिएंट में एक्टिव की प्राइस में 20,000 रुपये बढ़ गई है और अब इस एसयूवी की प्राइस 10.99 लाख रुपये से लेकर 18.19 लाख रुपये के बीच हो गई है। 
    • स्कोडा ने मिड वेरिएंट एंबिशन की प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है। 

    कुशाक एसयूवी दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 115पीएस 1.0 टर्बो पेट्रोल और 150पीएस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस रखी गई है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है, वहीं 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस भी मिलती है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, मल्टी-इन्फो डिस्प्ले, एक वायरलेस चार्जर, एक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इसका मुकाबला फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, रेनॉल्ट डस्टर, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और निसान किक्स से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है