• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ने पेश की अपकमिंग 7-सीटर ट्राइबर कार, जानें क्या है ख़ास

    रेनो ट्राइबर एक 7-सीटर कार है, जिसकी पिछली सीटों को जरूरत न पड़ने पर हटाया जा सकता है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On जुलाई 17, 2019 15:38 ist
    info icon
    published onJun 19, 2019 16:30 IST
    last updated onJul 17, 2019 15:38 IST
    929 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो ने अपनी अपकमिंग ट्राइबर कार से पर्दा उठा दिया है। यह रेनो लॉजी के बाद कंपनी की दूसरी 7-सीटर कार है। हालांकि, इसकी लम्बाई 4 मीटर से कम है। इसे रेनो के सीएमएफ़-ए प्लेटफार्म पर बनाया गया है। कपंनी ने इसे क्विड और डस्टर के बीच पोज़िशन किया है। 

    रेनो ट्राइबर में कंपनी ने ब्लैक-बैज कलर का ड्यूल टोन इंटीरियर दिया है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। अनुमानित तौर पर इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये से कम आंकी जा रही है। इस लिहाज़ से यह इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश करने वाली कार है। इसके अलावा, ट्राइबर में 3.5-इंच की मल्टीइनफार्मेशन डिस्प्ले, मैनुअल एसी, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन और 15-इंच के फ्लेक्स व्हील भी मिलेंगे। सेफ्टी के लिहाज़ से ट्राइबर के टॉप वेरिएंट में 4-एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफाॅर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।  

    रेनो ट्राइबर की खासियत इसकी मोड्यूलर सीटिंग है। इसकी सेकंड रो में 60:40 और थर्ड रो में 50:50 अनुपात में फोल्ड होने वाली सीटें दी गई है। साथ ही, इसकी थर्ड रो की सीटों को जरूरत ना पड़ने पर हटाया भी जा सकता है, जिसके फलस्वरूप इसमें 625 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। सेकंड और थर्ड दोनों रो के पैसेंजर की सुविधा के लिए इसमें अलग से एसी वेंट और एडजस्टेबल हैडरेस्ट भी दिए गए हैं।   

    साइज

    रेनो ट्राइबर

    लम्बाई 

    3990 मिलीमीटर

    चौड़ाई 

    1739 मिलीमीटर (बिना ओआरवीएम के)

    ऊंचाई 

    1643 मिलीमीटर (बिना रूफरेल के)

    व्हीलबेस 

    2636 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    625 लीटर (5-सीट कॉन्फ़िगरेशन में) / 84 लीटर (7-सीट कॉन्फ़िगरेशन में)

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    182 मिलीमीटर 

    ट्राइबर में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72पीएस की अधिकतम पावर जनरेट करने में सक्षम है। यह मैनुअल और एएमटी (ऑटोमैटिक-मैनुअल ट्रांसमिशन) दोनों गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसमें 182 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा।   

    सब-4 मीटर सेगमेंट में डैटसन गो+ भी 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में आती है। हालांकि, ट्राइबर गो+ से ज्यादा प्रीमियम लग रही है। ऐसे में भारतीय बाजार में ट्राइबर का किसी कार से सीधा मुकाबला नहीं है। यह उन लोगो के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है, जो मिड-साइज हैचबैक के बजट में एक 7-सीटर कार चाहते है। संभावना है कि इसे जुलाई महीने में लॉन्च किया जाएगा। 

    साथ ही पढ़ें: किया मोटर्स कल उठाएगी सेल्टोस एसयूवी से पर्दा

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    H
    hakumat rai
    Jun 20, 2019, 10:55:14 PM

    Any chamce of Diesel Engine...

      जवाब
      Write a Reply
      1
      T
      thanu shanmugam
      Jun 19, 2019, 6:24:05 PM

      Wow Looks excellent and value for money

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sreenivasulu reddy
        Jun 19, 2019, 4:14:54 PM

        Exllent Modal

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है