• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020: रेनो ट्राइबर एएमटी से उठा पर्दा

    रेनो ट्राइबर के एएमटी वेरिएंट को मैनुअल वेरिएंट से अलग दिखाने के लिए बूट पर 'ईज़ी आर' नाम की बैजिंग दी गई है।

    भानु
    भानु
    modified on फरवरी 07, 2020 10:43 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 10:22 IST
    last updated onFeb 07, 2020 10:43 IST
    105 Views
    • Write a कमेंट

    फ्रैंच कारमेकर रेनो मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में ट्राइबर के एएमटी वर्जन से पर्दा उठा दिया है। कुछ ही समय बाद रेनो ट्राइबर का एएमटी वर्जन शोरूम पर उपलब्ध होगा मगर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प इसके कुछ ही वेरिएंट में मिलेगा। मैनुअल ​वेरिएंट के मुकाबले ट्राइबर ऑटोमैटिक की प्राइस 30,000 रुपये ज्यादा हो सकती है। 

    ट्राइबर एमपीवी के ऑटोमैटिक वर्जन में रेग्यूलर वर्जन वाला 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी ने इस इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया है। बता दें कि कुछ समय पहले ही ट्राइबर का मैनुअल वेरिएंट बीएस6 इंजन से लैस हुआ है। अपडेट हुआ इंजन पहले की तरह 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 

    इसके अलावा इन दोनों वेरिएंट में अलग सा और कुछ भी नहीं है। ट्राइबर एएमटी के इंटिरियर में डस्टर ऑटोमैटिक की तरह स्टिक शिफ्टर दिया गया है। 

    इसके अलावा रेनो मोटर्स ने ट्राइबर के एससेरीज़ वर्जन को भी शोकेस किया है। इसमें 16 इंच के बड़े व्हील और ड्यूल टोन पेंट स्कीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं और इसके इंटीरियर में ब्लू कलर की हाईलाइटिंग की गई है। 

    रेनो ने क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन के-ज़ेडई को भी शोकेस किया है जिसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करें।

    ऑटो एक्सपो 2020: रेनो के-जेडई (क्विड इलेक्ट्रिक) से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    r
    ram babu
    Mar 28, 2020, 9:49:58 PM

    Nice car and super

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है