• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी रेनो की नई एमपीवी

    रेनो कारों की रेंज में इसे क्विड और डस्टर के बीच पोजिशन किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 14, 2018 15:35 ist
    info icon
    published onJun 14, 2018 15:35 IST
    last updated onJun 14, 2018 15:35 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Compact MPV

    रेनो इन दिनों एक नई एमपीवी पर काम कर रही है। हाल ही में इस नई एमपीवी को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे अगले साल यानी 2019 में लॉन्च किया जाएगा। रेनो कारों की रेंज में इसे क्विड और डस्टर के बीच पोजिशन किया जा सकता है। इसकी कीमत पांच लाख रूपए से 8 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

    Renault Drive The Future 2017-2022 Business Plan (India)

    कयास लगाए जा रहे हैं कि नई एमपीवी को रेनो-निसान गठबंधन वाले सीएमएफ-ए प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो भी बनी है।

    Renault CMF Architecture

    तस्वीरों पर गौर करें तो एमपीवी का डिजायन रेनो एस्पेस एमपीवी से प्रेरित है। खासतौर पर रैपराउंड हैडलैंप्स, टेल लैंप्स और फ्रंट ग्रिल का लेआउट एस्पेस एमपीवी से मिलता-जुलता है।

    Renault Espace

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। अगर इसे सब 4-मीटर सेगमेंट में रखा जाता है तो इस में 1.2 लीटर से कम क्षमता वाला पेट्रोल और 1.5 लीटर से कम क्षमता वाला डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर डीसीआई इंजन का विकल्प भी रखा जा सकता है, इसकी पावर 85 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है।

    Renault Compact MPV

    पेट्रोल वेरिएंट में माइक्रा वाला 1.2 लीटर इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 77 पीएस और टॉर्क 104 एनएम है। पेट्रोल वेरिएंट में 0.9 लीटर टीसीई का विकल्प भी रखा जा सकता है, इसकी पावर 90 पीएस और टॉर्क 140 एनएम है। यह इंजन यूरोप में उपलब्ध पांचवी जनरेशन की निसान माइक्रा में लगा है। चर्चाएं हैं कि इस में एएमटी का विकल्प भी दिया जा सकता है।

    कैमरे में कैद हुई तस्वीर कार के टॉप वेरिएंट की हो सकती है। इसमें रियर वाश वाइपर, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और 15 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। इस में क्विड से ज्यादा फीचर दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढें : रेनो लाई खास ऑफर, इन कारों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है