• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई रेनो क्विड पर बनी नई एमपीवी

    सब 4-मीटर एमपीवी को 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 27, 2018 18:53 ist
    info icon
    published onNov 27, 2018 18:53 IST
    last updated onNov 27, 2018 18:53 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Kwid MPV

    रेनो की नई सब 4-मीटर एमपीवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह रेनो क्विड हैचबैक पर बनी है। भारत में इसे 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। रेनो कारों की रेंज में इसे क्विड और डस्टर के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसकी कीमत पांच लाख रूपए से 7.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

    Renault Kwid MPV

    कैमरे में कैद हुई कार को अच्छे से कवर किया हुआ है, हालांकि इसके बाद भी कार के डिजायन को आसानी से समझा जा सकता है। इसे पहले भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसे रेनो की नई डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। इस में रैप अराउंड हैडलैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं।

    Renault Kwid MPV

    नई एमपीवी के केबिन को ड्यूल-टोन लेआउट में पेश किया जाएगा। डैशबोर्ड पर हल्के बैज कलर के हाइलाइटर देखने को मिलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में रेनो डासिया वाला नया मीडिया नव इवोल्यूशन सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ दिया जा सकता है। रेनो क्विड की तरह इस में भी फ्रंट और रियर सीट हैडरेस्ट दिया जा सकता है।

    रेनो की नई एमपीवी डैटसन गो प्लस से ज्यादा लंबी होगी। इस वजह से इसकी तीसरी रो में गो प्लस से ज्यादा स्पेस दिया जा सकता है। रेनो क्विड पर बनी एमपीवी को केवल पेट्रोल इंजन में पेश किया जा सकता है। इस में क्विड वाला 1.0 लीटर या डैटसन गो वाला 1.2 लीटर इंजन दिया जा सकता है। ये दोनों ही इंजन सब 4-मीटर सेगमेंट के लिहाज से सही हैं। अब देखना ये होगा कि कंपनी इन में से कौन सा इंजन नई एमपीवी में देती है।

    यह भी पढें : इस नाम से आएगी रेनो की नई कूपे एसयूवी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है