• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफरः मार्च 2024 में क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 82,000 रुपये तक की छूट

    मौजूदा रेनो कस्टमर सभी मॉडल्स पर 10,000 रुपये लॉयल्टी बोनस का फायदा भी ले सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 07, 2024 19:37 ist
    info icon
    published onMar 07, 2024 19:37 IST
    last updated onMar 07, 2024 19:37 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Renault Cars

    • 2023 में बनी रेनो क्विड पर सबसे ज्यादा 82,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • रेनो काइगर 2023 मॉडल पर 75,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • रेनो ट्राइबर पर ग्राहक 67,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    • यह डिस्काउंट ऑफर मार्च 2024 के आखिर तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने रेनो कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मार्च 2024 में रेनो क्विड, रेनो ट्राइबर और रेनो काइगर पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की जा रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 82,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह ऑफर इन सभी मॉडल की 2023 और 2024 में बनी यूनिट्स मिल रहा है जिनके बारे में विस्तार से जानेंगे आगेः

    नोटः 2023 में बनी कार खरीदने पर इसकी रिसेल वैल्यू 2024 मॉडल के मुकाबले कम हो सकती है।

    रेनो क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर

    राशि

    2023 मॉडल

    2024 मॉडल

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये तक

    12,000 रुपये तक

    कुल बचत

    82,000 रुपये तक

    47,000 रुपये तक

    • 2023 में बनी रेनो क्विड के सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • 2024 क्विड के सभी वेरिएंट्स (बेस मॉडल आरएक्सई को छोड़कर) पर ये ऑफर मिल रहे हैं।

    • 2024 क्विड आरएक्सई वेरिएंट पर केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

    • रेनो क्विड कार की कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: नई फोर्ड एवरेस्ट (एंडेवर) कैमरे में हुई कैद, क्या फिर भारत में लॉन्च होगी ये एसयूवी कार?

    रेनो ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर

    राशि

    2023 मॉडल

    2024 मॉडल

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये तक

    12,000 रुपये तक

    कुल बचत

    67,000 रुपये तक

    47,000 रुपये तक

    • 2023 में बनी रेनो ट्राइबर के सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • ट्राइबर 2024 मॉडल के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मिल रहे हैं।

    • रेनो ट्राइबर की कीमत 6 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: एमजी कॉमेट ईवी और जेडएस ईवी की वेरिएंट लिस्ट हुई अपडेटः नए फीचर हुए शामिल और कीमत में भी हुआ बदलाव

    रेनो काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर

    राशि

    2023 मॉडल

    2024 मॉडल

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    12,000 रुपये तक

    कुल बचत

    75,000 रुपये तक

    52,000 रुपये तक

    • 2023 में बनी रेनो काइगर के सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं।

    • 2024 काइगर के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर ये फायदे दिए जा रहे हैं।

    • 2024 काइगर आरएक्सई वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

    • रेनो काइगर की प्राइस 6 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: होंडा कार डिस्काउंट ऑफरः मार्च 2024 में एलिवेट, अमेज और सिटी पर पाएं एक लाख रुपये से ज्यादा की छूट

    नोट

    • रेनो सभी कार पर 5,000 रुपये का ऑप्शनल रूरल डिस्काउंट दे रही है लेकिन कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रूरल ऑफर में से कोई एक फायदा लिया जा सकता है।

    • स्क्रेपेज प्रोग्राम के तहत सभी कार पर 10,000 रुपये का ऑप्शनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

    • ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर राज्य और शहर में अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए कृपया नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें।

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है