• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में रेनो शोकेस करेगी ये कारें

    कंपनी की ओर से इस अपकमिंग इवेंट में 12 कारों समेत दो इंजन को शोकेस किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    modified on जनवरी 31, 2020 12:44 ist
    info icon
    published onJan 30, 2020 22:02 IST
    last updated onJan 31, 2020 12:44 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    • रेनो की अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी एचबीसी रहेगी आकर्षण का केंद्र
    • दो नए 1.0 लीटर और 1.3 टर्बो पेट्रोल इंजन को भी किया जा सकता है शोकेस
    • कुछ कॉन्सेप्ट और इलेक्ट्रिक कारों से भी उठ सकता है पर्दा 
    • स्पेशल एडिशन के साथ रेनो की मौजूदा कारों के बीएस6 वर्जन को भी किया जा सकता है शोकेस

    ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। रेनो इंडिया (Renault India) ने इस मोटर शो में अपनी ओर से शोकेस की जाने वाले मॉड्ल्स के बारे में जानकारी दी है।  

    कंपनी द्वारा शोकेस किए जाने वाले इंजन की बात करें तो माना जा रहा है कि इनमें से एक 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जिसे रेनो ट्राइबर, अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी एचबीसी और एक अन्य सब-4 मीटर एसयूवी निसान ईएम2 में दिया जा सकता है। वहीं, दूसरे इंजन के तौर पर 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को शोकेस किया जा सकता है। य​ह इंजन कंपनी के कुछ इंटरनेशनल मॉड्ल्स में दिया गया है और भारत में इसे 1.5 लीटर डीज़ल इंजन से बदला जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में मारुति की इन कारों पर रहेगी सबकी नजर

    Renault Duster Gets A New 1.0-litre Turbocharged Petrol Engine In Europe; Will It Come To India?

    कंपनी द्वारा शोकेस की जाने वाली 12 कारों में से सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र एचबीसी कोडनेम वाली सब-4 मीटर एसयूवी हो सकती है। इस कार को काफी बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, इसका डिज़ाइन कूपे कार जैसा होगा। रेनो एचबीसी को सब-4 मीटर एमपीवी ट्राइबर वाले ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, ऐसे में इसके केबिन में भी बैठने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और फोर्ड ईकोस्पोर्ट जैसी पॉपुलर कारों से होगा।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में महिंद्रा शोकेस करेगी एक्सयूवी500, एक्सयूवी300 और केयूवी100 का इलेक्ट्रिक वर्ज़न

    रेनो की योजना आगामी एक्सपो में इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट को भी शोकेस करने की है। इन सब के अलावा कंपनी जोय और क्विड इलेक्ट्रिक समेत कुछ कारों के स्पेशल मॉडल भी शोकेस करेगी।

    रेनो मोटर्स अपने सोशल मीडिया अकांउट पर सिम्बॉय्ज़ कॉन्सेप्ट का टीज़र जारी कर चुकी है और कंपनी का कहना है कि वो इलेक्ट्रिक कारों को भी शोकेस करेगी। फॉर्मुला 1 जैसी मोटरस्पोर्ट्स चैंपियनशिप्स में रेनो मोटर्स का नाम काफी फेमस है। ऐसे में कंपनी आगामी ऑटो एक्सपो में एफ1 रेसिंग कॉन्सेप्ट को भी शोकेस करेगी। 

     यह भी पढ़ें : 

    ऑटो एक्सपो 2020 में ₹ 10 लाख से ₹ 20 लाख के बजट में शोकेस होंगी ये 12 कारें  

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस होंगी 10 लाख रुपये बजट वाली ये दस कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है