• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वेन्यू एन लाइन भारत में हुई लॉन्च, कीमत 12.16 लाख रुपये से शुरू

    हुंडई वेन्यू एन लाइन भारत में लॉन्च हो गई है। यह हुंडई की पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू का स्पोर्टी वर्जन है जिसे दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

    सोनू
    सोनू
    modified on सितंबर 06, 2022 14:00 ist
    info icon
    published onSep 06, 2022 13:42 IST
    last updated onSep 06, 2022 14:00 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने इसे आई20 एन लाइन वाले स्पोर्टी ट्रीटमेंट दिए हैं।

    Prices For The Hyundai Venue N Line Will Start At Rs 12.16 Lakh

    • वेन्यू एन लाइन में 120पीएस 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ केवल 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलता है।
    • स्पोर्टी कॉस्मेटिक अपडेट के तौर पर इसमें नया फ्रंट प्रोफाइल, नई केबिन थीम और रेड हाइलाइट्स दिए गए हैं।
    • हुंडई ने इसके सस्पेंशन और स्टीयरिंग को बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए अपग्रेड किया है।
    • यह दो वेरिएंट्सः एन6 और एन8 में उपलब्ध है।

    हुंडई वेन्यू एन लाइन भारत में लॉन्च हो गई है। यह हुंडई की पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू का स्पोर्टी वर्जन है जिसे दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

    हुंडई वेन्यू एन लाइन प्राइस:

    हुंडई वेन्यू एन लाइन वेरिएंट्स

    प्राइस (एक्स-शोरूम)

    एन6 डीसीटी

    12.16 लाख रुपये

    एन6 डीसीटी ड्यूल टोन

    12.31 लाख रुपये

    एन8 डीसीटी

    13.15 लाख रुपये

    एन8 डीसीटी ड्यूल टोन

    13.30 लाख रुपये

    टॉप मॉडल वेन्यू एन लाइन एन8 की प्राइस वेन्यू एसएक्स (ओ) टर्बो डीसीटी से 58,000 रुपये ज्यादा है। एन6 वेरिएंट रेगुलर वेन्यू के बेस मॉडल एस (ओ) पर बेस्ड लग रहा है जिसकी प्राइस अतिरिक्त फीचर्स के चलते करीब 1.19 लाख रुपये ज्यादा है।

    हुंडई वेन्यू एन लाइन इंजन और परफॉर्मेंस

    hyundai venue n line

    आई20 एन लाइन की तरह हुंडई ने इस कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें रेगुलर वेन्यू कार वाला 120पीएस 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, हालांकि इंजन के साथ इसमें केवल 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। हुंडई का कहना है कि स्टिफर सस्पेंशन और हैवी स्टीयरिंग व्हील के चलते वेन्यू एन लाइन का ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर हुआ है। इसमें रियर डिस्क ब्रेक्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    हुंडई वेन्यू एन लाइन फीचर्स

    वेन्यू एन लाइन रेगुलर वेन्यू के फीचर लोडेड वेरिएंट पर बेस्ड है। इसमें छह एयरबैग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। वेन्यू एन लाइन भारत में हुंडई की पहली कार है जिसमें डैशकैम दिया गया है। इसमें स्टीयरिंग व्हील के पीछे की तरफ पडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं जो ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के लिए हैं।

    यह भी पढ़ें : इस फेस्टिवल सीजन हुंडई की कारों पर करें 50,000 रुपये तक की सेविंग्स

    वेन्यू एन लाइन को दो मोनोटोन और तीन ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिसमें एन लाइन स्पेसिफिक थंडर ब्लू कलर भी शामिल है। रेगुलर वेन्यू से अलग और स्पोर्टी फील देने के लिए कंपनी ने इसके फ्रंट फेस में नई ग्रिल और नया बंपर, ऑल अराउंड रेड असेंट, नए अलॉय व्हील और ड्यूल-टिप एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इसके केबिन में रेड हाइलाइट्स के साथ ऑल ब्लैक थीम और कई जगह एन लाइन बैजिंग दी गई है।

    hyundai venue n line

    कंपेरिजन

    हुंडई की इस स्पोर्टी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के कंपेरिजन में फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है, हालांकि जल्द ही इसकी टक्कर में महिंद्रा एक्सूयवी300 स्पोर्ट्ज की एंट्री होने वाली है। वहीं रेगुलर वेन्यू का कंपेरिजन किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और टोयोटा अर्बन क्रूजर से है।

    यह भी देखें: हुंडई वेन्यू एन लाइन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    हुंडई वेन्यू एन लाइन 2021-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    u
    user
    Jan 14, 2023, 7:54:07 AM

    What is mileage

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ajay kumar srivastava
      Sep 6, 2022, 2:14:30 PM

      Should be deep forest colour

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है