• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान फिर नज़र आई 2020 वैगन-आर, जानिए क्या होगा खास

    सामने आई इमेज़ को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी इसमें दो भागों में बंटे स्पिल्ट हैडलैंप दे सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 30, 2019 12:39 ist
    info icon
    published onSep 23, 2019 20:52 IST
    last updated onSep 30, 2019 12:39 IST
    948 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो को लॉन्च कर दिया है। यह भारत में कंपनी की पहली माइक्रो एसयूवी है जिसकी कीमत ₹ 3.69 लाख से शुरू होती है।    

    मारुति अपनी वैगन-आर हैचबैक के प्रीमियम वर्ज़न पर काम कर रही है। इस गाड़ी को नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचा जा सकता है। इसे कुछ ही समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। अब एक बार फिर से इसकी नई तस्वीरें सामने आई हैं। इस बार लीक हुई फोटो में हैचबैक का फ्रंट लुक देखने को मिला है। इसे पूरी तरह से कवर किया गया था, फिर भी इससे जुड़ी कुछ जानकारियां हाथ लगी हैं।  

    इससे पहले मारुति ने अपने लाइनअप में मौजूद किसी कार में इस तरह का सैटअप नहीं दिया है। इसके मेन प्रोजेक्टर हेडलैंप को बंपर पर पोजिशन किया जा सकता है। वहीं एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट का फीचर कार की ग्रिल पर दिया जा सकता है। 2020 वैगन आर में दिए गए फॉगलैंप्स इसके स्टैंडर्ड मॉडल के समान नज़र आ रहे हैं। 

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें ब्लैक अलॉय-व्हील्स ( अनुमानित 15-इंच ) दिए गए हैं, जो मारुति  इग्निस के अलॉय व्हील की याद दिलाते हैंं। साइड प्रोफाइल में बाकि के डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले वैगन-आर 2020 की लीक हुई तस्वीरों में कार की टेललाइट्स देखने को मिली थी जहां एलईडी एलिमेंटस का इस्तेमाल किया गया था। इसके रियर हिस्से पर ऊपर की ओर ब्रेक लाइट भी नज़र आई थी। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी इस अपकमिंग कार को नेक्सा ब्लू एक्सटीरियर कलर में पेश कर सकती है। 

    प्रीमियम अहसास के लिए कंपनी इसके इंटीरियर में नई डिज़ाइन की ट्रिम और अपहोल्स्ट्री दे सकती है। साथ ही इसमें कम्फर्ट के लिहाज से ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल,  क्रूज़ कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।  

    Maruti WagonR Commands The Longest Waiting Periods In Its Segment This August

    अपकमिंग वैगन-आर 2020 में बीएस-6 नॉर्म्स पर तैयार किया गया 1.2 लीटर, 4-सिलेन्डर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 6000 आरपीएम पर 83 पीएस की पावर और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जा सकता है। साथ ही यह ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) विकल्प के साथ भी आ सकती है। नई वैगन-आर को प्रीमियम वर्जन में पेश करने के चलते मारुति इसके रैग्यूलर मॉडल वाले 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को हटा सकती है। 

    अब तक मारुति वैगन-आर के स्टिनग्रे (पिछली जनरेशन हैचबैक के प्रीमियम वर्जन) को अरीना शोरूम के माध्यम से बेचा जाता था।माना जा रहा है कि वैगन आर के रेग्यूलर मॉडल के मुकाबले इसके प्रीमियम वर्जन की कीमत ज्यादा हो सकती है। वैगन आर के रेग्यूलर मॉडल की रेट 4.34 लाख रुपये से लेकर 5.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) दिल्ली है। लॉन्च के बाद वैगन आर प्रीमियम का मुकाबला हुुंडई ग्रैंड आई10 निओस से होगा।

    सौजन्य

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है