• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कार्निवल लिमोजिन की अब तक 400 से ज्यादा ग्राहकों को मिली डिलीवरी

    किआ कार्निवल को 2023 में बंद कर दिया गया था और हाल ही में इसकी चौथे जनरेशन अवतार में फिर से वापसी हुई है

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 13, 2024 10:40 ist
    info icon
    published onDec 13, 2024 10:40 IST
    last updated onDec 13, 2024 10:40 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    • किआ कार्निवल लिमोजिन को 3350 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।

    • वर्तमान में इस प्रीमियम एमपीवी कार पर 6 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड है।

    • यह केवल एक वेरिएंट: लिमोजिन प्लस में उपलब्ध है।

    • किआ कार्निवल लिमोजिन की कीमत 63.9 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) है।

    किआ कार्निवल को भारत अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसकी डिलीवरी 2 महीने पहले शुरू की थी और अब तक 400 से ज्यादा ग्राहकों को इस गाड़ी की डिलीवरी मिल चुकी है। इस प्रीमियम एमपीवी कार को लॉन्च से अब तक 3300 से ज्यादा बुकिंग मिल गई है और फिलहाल इस पर 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। किआ मोटर्स की इस प्रीमियम एमपीवी कार में क्या कुछ खास मिलता है, जानेंगे आगे:

    यह भी पढ़ें: टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उठा पर्दा

    किआ कार्निवल लिमोजिन में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 193 पीएस की पावर और 441 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो आगे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं मिलता है।

    फीचर्स की बात करें तो कार्निवल कार में दो 12.3-इंच डिस्प्ले (एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), और 11-इंच हेड्स-अप डिस्प्ले दी गई है। कार्निवल गाड़ी में 3-जोन ऑटो एसी, 12 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, और 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट पैसेंजर सीट भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें: सब-4 मीटर एसयूवी कार वेटिंग पीरियड: जानिए दिसंबर में मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, और किआ सोनेट जैसी कारों के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए किया कार्निवल में 8 एयरबैग, 360 डग्री कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    किआ कार्निवल एमपीवी कार केवल एक वेरिएंट में उपलध है और इसकी कीमत 63.9 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है। इसे मारुति इनविक्टो से प्रीमियम और टोयोटा वेलफायर से सस्ती एमपीवी कार के तौर पर चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः किआ कार्निवल ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया कार्निवल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है