• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में निसान मैग्नाइट की 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स हुई डिलीवर, कंपनी ने नया निसान वन वेब प्लेटफॉर्म भी किया लॉन्च

    मैग्नाइट की एक लाख यूनिट्स डिलीवर करने के मौके पर निसान ने अपने नए और मौजूदा कस्टमर्स के लिए ‘निसान वन‘ नाम से एक वेब प्लेटफॉर्म भी पेश किया है। 

    भानु
    भानु
    modified on फरवरी 12, 2024 18:57 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2024 18:49 IST
    last updated onFeb 12, 2024 18:57 IST
    647 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Magnite

    भारत में 2020 में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट ने 1 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में निसान का ये एकमात्र प्रोडक्ट है।

    Nissan One

    निसान वन एक सिंगल वेब प्लेटफॉर्म है जहां से कस्टमर्स टेस्ट ड्राइव बुकिंग, कार बुकिंग और रियल टाइम सर्विस बुकिंग जैसी सर्विस रिक्वेस्ट दे सकते हैं। 

    Nissan Magnite

    निसान वन के तहत ही कंपनी ने एक रेफरल प्रोग्राम भी शुरू किया है। इससे निसान के मौजूदा कस्टमर्स अपने दोस्तों या परिजनों को निसान के प्रोडक्ट्स रेफर कर सकते हैं बदले उनको इसका फायदा दिया जाएगा। 

    Nissan Magnite Interior

    इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के मार्केटिंग,प्रोडक्ट एंड कस्टमर एक्सपीरियंस डायरेक्टर मोहन विल्सन ने कहा कि ‘ इस महीने हमारे मैग्नाइट कस्टमर्स की कहानियों में 100,000वा अध्याय जोड़ने के बाद हम कस्टमर्स एक एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा बेहतर बनाने जा रहे निसान वन प्लेटफॉर्म को पेश करने पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। ये काफी इनोवेटिव प्लेटफॉर्म है जो निसान की ‘कस्टमर फर्स्ट‘ फिलोसॉफी को दर्शाता है। ये ग्राहक की हर जरूरत के हिसाब से इंफॉर्मेशन देगा और ये कस्टमाइज भी है। हमारा रेफर एंड अर्न प्रोग्राम भी इंडस्ट्री में अपने आप में एक अलग सा प्रोग्राम है जो निसान पर भरोसा दिखाने वाले कस्टमर्स को रिवॉर्ड देगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है