• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में सिर्फ डीज़ल इंजन के साथ आ सकती है विटारा ब्रेज़ा

    मारूति, विटारा ब्रेज़ा के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने को पूरी तरह तैयार है। लंबे वक्त से सुर्खियों में छाई रही विटारा ब्रेज़ा को लेकर करीब-करीब रोज़ ही नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ताज़ा खबर है कि भारतीय बाज़ार में विटारा ब्रेज़ा को केवल डीज़ल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। पहले इसके पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में आने की जानकारी मिली थी। लेकिन ताजा खबर के मुताबिक पेट्रोल वर्जन को केवल निर्यात के लिए रखा गया है।

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 28, 2016 14:33 ist
    info icon
    published onJan 28, 2016 14:33 IST
    last updated onJan 28, 2016 14:33 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    घरेलू बाज़ार में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टीयूवी-300 और हुंडई क्रेटा से होगा। इसकी लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। इसे ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया जाना है। कार की संभावित कीमत 6-9 लाख रूपए रहने की उम्मीद है।
    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ब्रेज़ा में स्विफ्ट हैचबेक की तरह 1.3-लीटर डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 74बीएचपी की पावर व 190एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट को फिलहाल निर्यात के लिए रखा गया है। इसमें 1.5-लीटर इंजन आएगा। कंपनी ने कार की 10,000 यूनिट प्रति महीने बनाने की योजना बनाई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो संभावना है कि विटारा ब्रेज़ा में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइट्स दी जाएंगी। जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगी।

    यह भी पढ़ें:

    ईकोस्पोर्ट और टीयूवी-300 को कितनी कड़ी टक्कर दे पाएगी विटारा ब्रेज़ा

    सोर्सः ईटीऑटो

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है