• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान की कारें भी हुईं महंगी, 3.5 फीसदी बढ़ेंगे दाम

    कारों की कीमतें बढ़ाने वाली कंपनियों की लिस्ट में अब निसान भी शामिल हो गई है। कंपनी ने आम बजट-2016 में कारों पर लगे एक से चार फीसदी इंफ्रास्ट्रक्चर सेस के मद्देनज़र कार की कीमतें 3.5 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। 

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on मार्च 07, 2016 15:25 ist
    info icon
    published onMar 07, 2016 15:25 IST
    last updated onMar 07, 2016 15:25 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    निसान के पोर्टफोलियो में माइक्रा, माइक्रा एक्टिव, सनी और टेरानो मॉडल शामिल हैं। इनके दामों में एक से 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। निसान की योजना भारत में अपनी इंटरनेशनल एसयूवी एक्स-ट्रेल को दोबारा लाने की है। इसके साथ ही निसान जीटीआर को भी यहां उतारा जाएगा। हालांकि एक्स-ट्रेल को सरकार द्वारा घोषित कई टैक्सों से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्स-ट्रेल में 2.0 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। यह हाईब्रिड एसयूवी होगी। इसे भी फेम (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) स्कीम के तहत फायदा मिलेगा।

    निसान के अलावा डैटसन की कारों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। डैटसन की गो हैचबैक और गो-प्लस एमपीवी के दाम एक फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।  

    निसान से पहले मारूति सुजु़की, हुंडई, टाटा, महिन्द्रा और होंडा अपनी कारों के दाम बढ़ाने घोषणा कर ही चुके हैं। मारूति ने 1,141 रूपए से लेकर 34,494 रूपए तक दाम बढ़ाए हैं। हुंडई ने कारों की कीमतों में 82,906 रूपए तक का इजाफा किया है। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई की कार खरीदना हुआ महंगा, करीब 83 हजार रूपए तक बढ़ी कीमतें

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है