• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2016 में नजर आएंगी निसान की ये कारें

    जापानी कंपनी निसान ऑटो एक्सपो-2016 में कई कारों की सौगात लेकर आ रही है।  निसान के पवेलियन में सुपरकार जीटीआर के साथ ही नई एक्स-ट्रेल, निसान पैट्रोल कारों को दिखाया जाएगा। भारतीय बाज़ार में निसान की स्थिति ठीक-ठाक ही है। कंपनी यहां अच्छी स्थिति में आने के लिए मौजूदा कारों के साथ कड़ी  मशक्कत कर रही है। खैर यहां जानते हैं उन दमदार कारों के बारे में जिन्हें निसान अपने कैंप में पेश करने जा रही है।

    अभिजीत
    अभिजीत
    published on जनवरी 30, 2016 20:02 ist
    info icon
    published onJan 30, 2016 20:02 IST
    last updated onJan 30, 2016 20:02 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    जीटी-आर

    ऑटो एक्सपो-2016 में निसान के पवेलियन में सबसे बड़ा आकर्षण जीटी-आर होगी। जीटी-आर केवल सुपरकार ही नहीं है बल्कि उससे कहीं ज्यादा है। यह कार गॉडजिला के नाम से भी मशहूर है। कार की संभावित कीमत 2 करोड़ रूपए हो सकती है। इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 2 सेकंड का समय लगता है। इसमें 3.8 लीटर का वी6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 545 बीएचपी पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। सबसे बड़ी बात ये कि टू-डोर (दो दरवाजों वाली) होने के बावजूद एक सेडान की तरह इसमें चार लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसके बूट स्पेस में सामान भी रखा जा सकता है।

    एक्स-ट्रेल

    एसयूवी एक्स-ट्रेल को ऑटो एक्स्पो-2016 में उतारा जाएगा। कम बिक्री के चलते इसे 2014 में बंद कर दिया गया था। अब कंपनी इसे फिर से लॉन्च करने जा रही है। इस 5-सीटर एसयूवी की संभावित कीमत करीब 25 लाख रूपये होगी। इसमें 2.0 लीटर का डीसीआई डीजल इंजन दिया जाएगा। ऑफरोडिंग के लिए ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी उपलब्ध होगा।

    निसान पैट्रोल

    निसान की पैट्रोल एसयूवी दुनियाभर में काफी मशहूर है। यह कार ऑडी क्यू-7, टोयोटा लैंड क्रूज़र, मर्सिडीज-बेंज जीएल को कड़ी टक्कर देती है। एक्सपो में पेश किए जाने के दौरान इसमें दिए गया लेटेस्ट इंफोटेंमेंट/नेवीगेशन सिस्टम, टेरेन मॉनिटरिंग सिस्टम, एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

    किक कॉन्सेप्ट

    कॉम्पैक्ट एसयूवी किक के कॉन्सेप्ट को भी ऑटो एक्सपो-2016 में उतारा जा सकता है। प्रोडक्शन के लिए तैयार मॉडल भी काफी हद तक कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता ही होगा। इसे  साओ पाउलो मोटर शो-2014 और ब्यूनोस आयर्स मोटर शो-2015 में दिखाया जा चुका है। इसकी काफी सराहना भी मिली है।

    यह भी पढ़ें :

    पावरफुल कारें जो बनेंगी ऑटो एक्सपो का हिस्सा

     

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है