• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    20 अगस्त को लॉन्च होगी नई हुंडई ग्रैंड आई10

    नई ग्रैंड आई10 के डिजाइन और फीचर में कई अहम बदलाव नजर आएंगे।

    सोनू
    सोनू
    published on जुलाई 08, 2019 15:26 ist
    info icon
    published onJul 08, 2019 15:26 IST
    last updated onJul 08, 2019 15:26 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई इन दिनों नई जनरेशन की ग्रैंड आई10 पर काम कर रही है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। कंपनी के अनुसार नई ग्रैंड आई10 को 20 अगस्त 2019 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

    नई ग्रैंड आई10 के बाहरी डिजाइन में कई अहम बदलाव नजर आएंगे। इस में आगे की तरफ हुंडई की नई कास्केडिंग ग्रिल, नए अलॉय व्हील और मल्टी-रिफ्लेक्टर हैडलैंप जैसे फीचर मिलेंगे। 

    कार के केबिन में भी कई अहम बदलाव होंगे। हमारा मानना है कि इसका केबिन स्पेस पहले से ज्यादा बेहतर होगा। चर्चाएं हैं कि कंपनी इस में नया स्टीयरिंग व्हील, 8.0 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अपडेट डैशबोर्ड समेत कई नए फीचर दे सकती है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस में हुंडई की ब्लूलिंक ई-सिम कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी वाला फीचर भी दे सकती है।

    इंजन में बदलाव होने की संभावनाएं कम ही हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दे सकती है। मौजूदा मॉडल में 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल इंजन की पावर 83 पीएस और टॉर्क 113 एनएम है। डीजल इंजन की पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। चर्चाएं हैं कि कंपनी नई ग्रैंड आई10 में 4-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दे सकती है। यही ट्रांसमिशन नई हुंडई सैंट्रो में भी दिया गया है। 

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। मौजूदा ग्रैंड आई10 की कीमत 4.98 लाख रुपये से 7.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। अगर कंपनी इस में बीएस6 इंजन देती है तो यह मौजूदा मॉडल से काफी ज्यादा महंगी होगी। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट, फोर्ड फिगो और निसान माइक्रा से होगा।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी नई हुंडई ग्रैंड आई10

    was this article helpful ?

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    s
    swaminathan raju
    Jul 8, 2019, 10:24:37 PM

    Engine need to upgrade cvvt.but Hyundai not interested to do.just they are doing cosmetic changes to cheat customer.kia is always have good designer.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है