• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ग्लोबल कार होगी होंडा की नई ब्रियो

    होंडा जल्द ही नए प्लेटफार्म पर बनी नेक्स्ट जनरेशन ब्रियो को लाने वाली है। नई ब्रियो होंडा की ग्लोबल कार होगी। मौजूदा ब्रियो खासतौर पर भारत के लिए ही बनाई गई थी। नई ब्रियो केवल भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

    सुमित
    सुमित
    Published On मई 11, 2016 20:02 ist
    info icon
    published onMay 11, 2016 20:02 IST
    last updated onMay 11, 2016 20:02 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा जल्द ही नए प्लेटफार्म पर बनी नेक्स्ट जनरेशन ब्रियो को लाने वाली है। नई ब्रियो होंडा की ग्लोबल कार होगी। मौजूदा ब्रियो खासतौर पर भारत के लिए ही बनाई गई थी। नई ब्रियो केवल भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

    होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ योचिरु यूएनो ने बताया कि नई ब्रियो का प्लेटफार्म थाईलैंड में तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर नई अमेज़ भी बनेगी। यूएनो के मुताबिक  होंडा की रिसर्च और डवलपमेंट टीम कुछ नए प्लेटफार्म तैयार कर रही है, इन्हें भारत के साथ भी साझा किया जा रहा है। इन प्लेटफार्म को थाईलैंड में जापान और भारत की यूनिटों के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।

    सूत्रों से पता चला है कि नई ब्रियो का प्रोडक्शन फरवरी 2018 से भारत में शुरू होगा। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसे ग्रेटर नोयडा में स्थित प्लांट में तैयार किया जाएगा। होंडा का दूसरा प्लांट राजस्थान में है। यहां पर बीआर-वी का प्रोडक्शन किया जा रहा है।

    बात करें मौजूदा ब्रियो की तो यह उसी प्लेटफार्म पर बनी है, जिस पर मौजूदा अमेज़ और मोबिलियो बनी हैं। कुछ समय पहले कंपनी ने इंडोनेशिया में नई ब्रियो के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठाया था। लेकिन उस वक्त सबसे ज्यादा फोकस इसके इंटीरियर पर था। संभावना है कि नई ब्रियो के इंजन और सेफ्टी फीचर्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे।

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    होंडा ब्रियो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है