• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई मर्सिडीज़ की नई क्रॉसओवर एसयूवी

    बीएमडब्ल्यू एक्स2 और वोल्वो एक्ससी40 को देगी टक्कर

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 28, 2018 15:16 ist
    info icon
    published onMar 28, 2018 15:16 IST
    last updated onMar 28, 2018 15:16 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज की नई क्रॉसओवर एसयूवी को एक बार फिर कैमरे में कैद किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मर्सिडीज़ जीएलबी हो सकती है। इस बार इसके डिजायन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

    तस्वीरों पर गौर करें तो इसका डिजायन जीएलएस से प्रेरित है। इस में होरिजोंटल रूफ दी गई है। यह मर्सिडीज़ के एमएफए प्लेटफार्म पर बेस होगी, इसी प्लेटफार्म पर नई ए-क्लास और बी-क्लास भी बनी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मर्सिडीज़ जीएलबी में पेट्रोल और डीज़ल इंजन के अलावा प्लग-इन हाइब्रिड का विकल्प भी दिया जा सकता है।

    मर्सिडीज़ जीएलबी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2019 की शुरूआत में उतारा जा सकता है। इसका प्रोडक्शन साल के आखिर तक शुरू होगा। जीएलबी को सबसे पहले मैक्सिको, यूरोप और चीन में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसे दूसरे देशों में भी उतारा जाएगा। अगर कंपनी जीएलबी को भारत लाती है तो यहां इसे 2019 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

    मर्सिडीज़ कारों की रेंज में जीएलबी को जीएलए और जीएलसी के बीच पोजिशन किया जाएगा। जीएलए की कीमत 31.72 लाख रूपए से शुरू होकर 38.03 लाख रूपए तक जाती है। जीएलसी की कीमत 48.12 लाख रूपए से शुरू होकर 77.42 लाख रूपए तक जाती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मर्सिडीज़ जीएलबी की कीमत 40 लाख रूपए से 50 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स2 और वोल्वो एक्ससी40 से होगा।

    यह भी पढें : नई मर्सिडीज़ जी-क्लास से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है