• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई आई 20 की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी हुई शुरू

    नई हुंडई आई 20 (new hyundai i20) भारत में लॉन्च हो गई है। इस प्रीमियम हैचबैक कार की कीमत 6.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। अब कंपनी ने इस कार की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी भी शुरू कर दी है।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 05, 2020 19:35 ist
    info icon
    published onNov 05, 2020 19:33 IST
    last updated onNov 05, 2020 19:35 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    नई हुंडई आई 20 (new hyundai i20) भारत में लॉन्च हो गई है। इस प्रीमियम हैचबैक कार की कीमत 6.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। अब कंपनी ने इस कार की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी भी शुरू कर दी है।

    हुंडई ने नई आई 20 कार की बुकिंग करीब 10 दिन पहले शुरू की थी और लॉन्च से पहले इसे 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी थी। कंपनी का कहना है कि वह गाड़ी का प्रोडक्शन काफी समय पहले शुरू कर चुकी है और ग्राहकों को जल्द से जल्द कार की डिलीवरी देने के लिए डिलरशिप पर इसकी करीब 10,000 यूनिट भी पहुंचा चुकी है। 

    हुंडई आई20 2020 तीन इंजनः 1.2 नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83पीएस,88पीएस/114एनएम), 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (120पीएस/172एनएम) और 1.5 लीटर डीजल (100पीएस/240एनएम) दिए गए हैं। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, वहीं डीजल इंजन के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। 

    इस हुंडई कार में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7-स्पीकर साउंड सिस्टम, सनरूफ, एयर प्यूरीफायर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा और ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर जैसे फीचर मिलते हैं। इसमें हुंडई की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

    भारत में नई हुंडई आई 20 की कीमत 6.80 लाख से 11.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज, होंडा जैज, टोयोटा ग्लैंजा और फोक्सवैगन पोलो से है।

    यह भी पढ़ें : क्या हुंडई आई20 में है वो बात जो पहली ही नजर में आ जाएगी पसंद?

    was this article helpful ?

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    murali krishna
    Nov 6, 2020, 11:00:35 PM

    Backlook not good old look so good

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है