• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा अमेज़ से उठा पर्दा

    मारूति डिजायर, हुंडई एक्सेंट और टाटा जेस्ट को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 07, 2018 10:42 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2018 10:42 IST
    last updated onFeb 07, 2018 10:42 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने ऑटो एक्सपो-2018 में नई अमेज़ से पर्दा उठाया है। भारत में इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी डिजायर, हुंडई एक्सेंट, फॉक्सवेगन एमियो, टाटा टिगॉर, जेस्ट और फोर्ड फीगो एस्पायर से होगा।

    दूसरी जनरेशन की अमेज़ को कंपनी के नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर ब्रियो हैचबैक भी बनी है। नई अमेज़ में स्टाइलिश कर्व लाइनें दी गई हैं, कुछ ऐसी ही कर्व लाइनें दसवीं जनरेशन की अकॉर्ड में भी देखी जा सकती हैं। नई अमेज़ में लंबा बोनट दिया गया है, जो इस में लंबी कारों वाला अहसास लाता है। नई अमेज़ की ग्रिल साइड वाले हिस्सों तक फैली हुई है। ग्रिल के दोनों ओर पतले रैपराउंड हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं।

    राइडिंग के लिए इस में 15 इंच के व्हील दिए गए हैं, वहीं पुराने मॉडल में 14 इंच के व्हील दिए गए थे। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां रैपराउंड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

    इंजन और परफॉर्मेंस

      पेट्रोल डीज़ल
    इंजन क्षमता 1.2 लीटर आई-वीटेक 1.5 लीटर आई-डीटेक
    पावर 88 पीएस 100 पीएस
    टॉर्क 109 एनएम 200 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/सीवीटी 5-स्पीड मैनुअल
    माइलेज 17.8 किमी प्रति लीटर 25.8 किमी प्रति लीटर

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है