• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा अमेज में मिल सकते हैं ये 5 नए फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    नई होंडा अमेज में वायरलेस फोन चार्जर, और सनरूफ जैसे 5 नए फीचर दिए जा सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 05, 2024 15:55 ist
    info icon
    published onNov 05, 2024 15:55 IST
    last updated onNov 05, 2024 15:55 IST
    989 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Honda Amaze could get these 5 features over the current model

    हाल ही में नई होंडा अमेज का टीजर स्केच जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इसके प्रोडक्शन मॉडल से 2024 समाप्त होने से पहले पर्दा उठ सकता है। यहां हमनें नई अमेज के उन 5 फीचर की लिस्ट तैयार की है जो इसे मौजूदा मॉडल से मुकाबले में आगे रखेगी:

    बड़ी टचस्क्रीन

    Honda City 8-inch touchscreen

    मौजूदा होंडा अमेज में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है और इसके मुकाबले में मौजूद ज्यादातर कार में भी इसी साइज की टचस्क्रीन दी गई है, हालांकि हुंडई ऑरा में 8-इंच यूनिट मिलती है। हमारा मानना है कि नई अमेज कार में बड़ी डिस्प्ले (शायद सिटी की तरह 8-इंच स्क्रीन) दी जा सकती है।

    सिंगल-पैन सनरूफ

    Honda City single-pane sunroof

    इन दिनों कार में इस फीचर को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है और नई अमेज के साथ पहली बार इसमें एक सनरूफ फीचर शामिल हो सकता है। हमारा मानना है कि इसमें होंडा सिटी और एलिवेट की तरह सिंगल-पैन सनरूफ दिया जा सकता है।

    वायरलेस फोन चार्जर

    Honda City wireless smartphone charger

    इन दिनों कार में वायरलेस फोन चार्जर की भी सबसे ज्यादा डिमांड है। इस फीचर के मिलने से कार के सेंटर कंसोल एरिया में फोन चार्जिंग केबल बिखरी हुई रहने की समस्या नहीं रहती है जो गियरशिफ्ट के दौरान कई बार परेशानी का कारण बनती है।

    यह भी पढ़ें: होंडा कार डिस्काउंट ऑफर: नवंबर में होंडा सिटी, एलिवेट, अमेज, और सिटी हाइब्रिड पर पाएं 1.26 लाख रुपये तक की छूट

    6 एयरबैग स्टैंडर्ड

    Honda City 6 airbags

    जब होंडा ने नई सिटी सेडान और एलिवेट एसयूवी में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड किए थे तब मौजूदा अमेज में यह फीचर शामिल नहीं किया गया था। अब हमारा मानना है कि होंडा नई अमेज के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग का फीचर दे सकती है।

    सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    Honda City semi-digital driver's display

    ज्यादातर नई कार में डिजिटल डिस्प्ले मिलने लगी है, और हमें उम्मीद है कि नई होंडा अमेज में भी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी जा सकती है। हालांकि यह हुंडई ऑरा की तरह एक सेमी-डिजिटल यूनिट हो सकती है। मौजूदा अमेज की बात करें तो इसमें दो एनालॉग डायल्स के साथ सेंटर में एक छोटी कलर डिस्प्ले दी गई है।

    यह भी पढ़ें: 2025 होंडा सिटी से ब्राजील में उठा पर्दा: इंडियन वर्जन से कितना अलग है इसका ये नया मॉडल, जानिए यहां

    प्राइस और कंपेरिजन

    2025 Honda Amaze teaser sketch

    2025 होंडा अमेज की कीमत 7.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा टिगोर, हुंडई ऑरा, और मारुति डिजायर से रहेगा।

    यह भी देखें: होंडा अमेज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    होंडा अमेज पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    A
    anand gupta
    Nov 10, 2024, 9:19:17 AM

    I hope it would be an very attractive

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rajesh vinayak joshi
      Nov 7, 2024, 11:19:37 AM

      Why Honda is not offering Cruise Control feature on automatic version of Amaze? Are they afraid of loosing on sale of City model?

        जवाब
        Write a Reply
        1
        M
        mohit jain
        Nov 6, 2024, 7:02:28 PM

        I feel honda amaze ac is not upto the mark in Indian summers. Hence 1500 cc engine option should also be available

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on होंडा अमेज

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग सेडान कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है