• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मोटर इंडिया की मदद से देवनंदन गैसेस का ऑक्सीजन प्रोडक्शन महज एक सप्ताह में 15 प्रतिशत बढ़ा

    कोरोना महामारी की दूसरी लहर भारत में कहर बरपा रही है। इस महामारी से हमारा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह गड़बड़ा गया है। देश में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और इससे जुड़े उपकरणों में मदद के लिए लगातार कार कंपनियां आगे आ रही हैं। एमजी मोटर्स ने 21 अप्रैल को गुजरात की देवनंदन गैसेस के साथ टाई-अप किया था जिससे मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ावा मिल सके। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस साझेदारी से उन्होंने केवल एक सप्ताह में ऑक्सीजन प्रोडक्शन 15 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on अप्रैल 30, 2021 17:27 ist
    info icon
    published onApr 30, 2021 17:27 IST
    last updated onApr 30, 2021 17:27 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    कोरोना महामारी की दूसरी लहर भारत में कहर बरपा रही है। इस महामारी से हमारा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह गड़बड़ा गया है। देश में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और इससे जुड़े उपकरणों में मदद के लिए लगातार कार कंपनियां आगे आ रही हैं। एमजी मोटर्स ने 21 अप्रैल को गुजरात की देवनंदन गैसेस के साथ टाई-अप किया था जिससे मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ावा मिल सके। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस साझेदारी से उन्होंने केवल एक सप्ताह में ऑक्सीजन प्रोडक्शन 15 प्रतिशत बढ़ा दिया है। 

    ऑक्सीजन प्रोडक्शन में वृद्धि केवल इन कारणों की वजह से संभव रही:-

    • ऑक्सीजन का औसत दैनिक प्रोडक्शन 6,056 से बढ़कर 6,979 एम3 हो गया (923एम3 - उत्पादन की मात्रा में 15.2 प्रतिशत की वृद्धि)।
    • 923एम3 ऑक्सीजन प्रोडक्शन में वृद्धि यानी 7एम3 क्षमता के अतिरिक्त 132 ऑक्सीजन सिलेंडर।
    • औसत प्रति घंटा उत्पादन 36 से बढ़कर 41 सिलेंडर (प्रति घंटे 5 अतिरिक्त सिलेंडर) हो गया।

    एमजी ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि वह मैन्युफेक्चरिंग प्रक्रिया से जुड़े तमाम पहलुओं जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपेंशन और बड़े नुकसान को खत्म करना आदि पर भी ध्यान देगी। कंपनी के अनुसार, यह टाई-अप अगले दो हफ्तों में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को 25 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद करेगा। हमारा उद्देश्य भविष्य में ऑक्सीजन प्रोडक्शन को 50 प्रतिशत तक बढ़ाना है।

    ऑक्सीजन संबंधी जरूरतों को पूरा करने में एमजी मोटर्स के अलावा भी कई अन्य ऑटोमोटिव कंपनियां मदद कर रही है। हाल ही में मारुति ने अपने प्लांट को 1 मई से 9 मई तक बंद करने की घोषणा की थी जिससे प्लांट में इस्तेमाल हाने वाली ऑक्सीजन कोविड अस्पतालों को दी जा सके।

    यह भी पढ़ें : एमजी हेक्टर के केबिन का टेंपरेचर अब एप्पल वॉच के जरिये हो सकेगा कंट्रोल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है