• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने कुछ समय के लिए प्रोडक्शन किया बंद, प्लांट में इस्तेमाल होने वाला ऑक्सीजन कोविड-19 अस्पतालों को देगी

    भारत इस समय कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। कोराना महामारी से जंग के लिए अब मारुति सुजुकी आगे आई है। मारुति ने अपने प्लांट में इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन को कोविड अस्पतालों को देने के निर्णय लिया है और इसके लिए कंपनी ने कुछ समय के लिए अपने प्लांट में प्रोडक्शन बंद कर दिया है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on अप्रैल 28, 2021 19:31 ist
    info icon
    published onApr 28, 2021 19:31 IST
    last updated onApr 28, 2021 19:31 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    भारत इस समय कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। ऐसे में देश में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और इससे जुड़े उपकरणों की कमी हो गई है। अस्पतालों में इन दिनों ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा किल्लत चल रही है। कोराना महामारी से जंग के लिए अब मारुति सुजुकी आगे आई है। मारुति ने अपने प्लांट में इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन को कोविड अस्पतालों को देने के निर्णय लिया है और इसके लिए कंपनी ने कुछ समय के लिए अपने प्लांट में प्रोडक्शन बंद कर दिया है।

    बता दें कि कंपनी मेंटेनेंस से जुड़ा काम करने के लिए इस प्लांट को जून में बंद रखती है। लेकिन, वर्तमान स्थिति को समझते हुए मारुति इस साल यह काम जल्दी शुरू करेगी। इस साल मेंटेनेंस का काम 1 मई से 9 मई के बीच किया जाएगा।

    Maruti Suzuki Gains Permission To Manufacture Amidst Lockdown

    ऐसा पहली बार नहीं है जब मारुति देश की मदद के लिए आगे आई है। पिछले साल भी कोरोनावायरस महामारी शुरू होने पर कंपनी की मैन्युफेक्चरिंग जॉइंट वेंचर कृष्णा मारुति ने एक मिलियन फेस मास्क हरियाणा सरकार को सप्लाई किए थे। साथ ही कंपनी ने वेंटिलेटर्स का प्रोडक्शन भी किया था और हरियाणा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के आसपास जरूरतमंदों को खाना और पानी भी उपलब्ध करवाया था।

    कोरोनावायरस से प्रभावित होने वाले लोगों के आंकड़े दिनों दिन बढ़ रहे हैं, ऐसे में हम अपने पाठकों को पब्लिक प्लेस में मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखने और जल्दी से जल्दी खुद को वेक्सीनेट करवाने की सलाह देते हैं।

    यह भी पढ़ें : मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर के स्पेसिफिकेशन की जानकारी हुई लीक

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है