• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर के केबिन का टेंपरेचर अब एप्पल वॉच के जरिये हो सकेगा कंट्रोल

    एमजी मोटर्स ने हेक्टर में नया कनेक्टिविटी फीचर शामिल किया है जिसे एप्पल वॉच के जरिये कंट्रोल किया जा सकता है। अब आप क्लाइमेट कंट्रोल फीचर को रिमोटली ऑपरेट कर सकते हैं यानी कि अब इसके टेम्प्रेचर को आईओएस स्मार्टवॉच के जरिए कम ज्यादा किया जा सकेगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 15, 2021 14:21 ist
    info icon
    published onApr 15, 2021 14:21 IST
    last updated onApr 15, 2021 14:21 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector

    • एमजी हेक्टर में अब एप्पल वॉच के जरिए क्लाइमेट कंट्रोल फीचर को रिमोटली कंट्रोल किया जा सकेगा।
    • अब आप एसी को ऑन/ऑफ करने और टेम्प्रेचर को सेट करने के लिए एप्पल वॉच का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • यह गाड़ी दूसरे रिमोट फीचर्स जैसे इंजन स्टार्ट/स्टॉप और डोर लॉक/अनलॉक के साथ भी आती है।
    • इसमें पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 10.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • भारत में एमजी हेक्टर की प्राइस 13.17 लाख रुपए से शुरू होकर 18.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    एमजी मोटर्स ने हेक्टर में नया कनेक्टिविटी फीचर शामिल किया है जिसे एप्पल वॉच के जरिये कंट्रोल किया जा सकता है। अब आप क्लाइमेट कंट्रोल फीचर को रिमोटली ऑपरेट कर सकते हैं यानी कि अब इसके टेम्प्रेचर को आईओएस स्मार्टवॉच के जरिए कम ज्यादा किया जा सकेगा।

    एमजी हेक्टर का आईस्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर यूज़र्स को आईओएस और एंड्रॉइड के जरिए इंजन स्टार्ट/स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल और डोर लॉक/अनलॉक जैसे फीचर्स को रिमोटली कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें 60 से ज्यादा कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स जैसे जियोफेन्सिंग, लोकेशन ट्रेकिंग और बैटरी स्टेटस दिए गए हैं। एमजी हेक्टर में 35 से ज्यादा हिंगलिश कमांड भी दिए गए हैं।

    MG Hector Facelift 2021

    इस एसयूवी कार में कई सारे कॉस्मेटिक बदलाव साल के शुरुआत में किए गए थे। साथ ही इसमें नए फीचर्स भी शामिल किए गए थे। इस गाड़ी में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस 10.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, ईएसपी और ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : एमजी हेक्टर Vs जीप कंपास Vs हुंडई क्रेटा Vs किया सेल्टोस : सीवीटी ऑटोमेटिक प्राइस कंपेरिजन

    एमजी हेक्टर में कुल तीन इंजन ऑप्शंस 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (143 पीएस), 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ (143 पीएस) और 2.0-लीटर डीजल इंजन (170 पीएस) दिए गए हैं। इन सभी इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है।

    भारत में एमजी हेक्टर की प्राइस 13.17 लाख रुपए से 18.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, महिंद्रा एक्सयूवी500, टाटा हैरियर और जीप कंपास से है।

    यह भी देखें: एमजी हेक्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी हेक्टर 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है